Birthday Special: जब मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान को बताई थी अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते की बात, ऐसा था रिएक्शन

By मनाली रस्तोगी | Published: June 26, 2020 02:13 PM2020-06-26T14:13:11+5:302020-06-26T14:13:11+5:30

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 35 साल के पूरे हो गए हैं। ऐसे में जानिए कि आखिर उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बेटे अरहान खान उन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं।

Malaika Arora once told How Son Arhaan Reacted On Her Affair With Arjun Kapoor | Birthday Special: जब मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान को बताई थी अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते की बात, ऐसा था रिएक्शन

जानिए अर्जुन कपूर संग मम्मी मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं एक्ट्रेस के बेटे अरहान (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsअर्जुन कपूर से 9 साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ामलाइका ने खुलासा, बताया उनके और अर्जुन के बारे में क्या सोचते हैं उनके बेटे अरहान

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट रहे हैं। 26 जून 1985 को फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शोरी कपूर के घर पैदा हुए अर्जुन आज बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। 

फैंस के बीच हिट है मलाइका-अर्जुन की जोड़ी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अर्जुन का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है, लेकिन जब दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, तब बहुत सी बातें सामने आई थीं। इस दौरान दोनों ने खुलकर एक-दूसरे को लेकर इंटरव्यू दिए थे। बता दें, मलाइका अर्जुन से उम्र में 9 साल बड़ी हैं। मगर इसके बावजूद दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी हिट है। 

जब बेटे अरहान से मलाइका ने की थी बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, अर्जुन के साथ रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में मलाइका इस बात का खुलासा किया था कि उनका और अरबाज खान (Arbaaz Khan) का बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) की इस बारे में रिएक्शन कैसा था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अपने 16 साल के बेटे अरहान की अर्जुन कपूर के साथ अपने संबंधों पर प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बातचीत की थी।

एक-दूसरे के प्रति हैं ईमानदार

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना ​​है कि किसी भी स्थिति का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी के साथ सामने आना। अपने प्रिय लोगों को यह बताना महत्वपूर्ण है कि आपके जीवन में क्या हो रहा है और फिर उन्हें चीजों को सोचने और समझने करने के लिए समय देना चाहिए। हमारे बीच भी इस बारे में बातचीत हुई और मैं खुश हूं कि आज सब ज्यादा खुश और एक-दूसरे से ईमानदार हैं।'

Web Title: Malaika Arora once told How Son Arhaan Reacted On Her Affair With Arjun Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे