अप्रैल की इस तारीख को होगी मलाइका-अर्जुन की शादी, ये सेलेब्स होंगे वेडिंग में शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 28, 2019 08:54 AM2019-03-28T08:54:54+5:302019-03-28T08:55:19+5:30

लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान अप्रैल में शादी करने जा रहे हैं

malaika arora and arjun-kapoor to tie the knot on 19th april | अप्रैल की इस तारीख को होगी मलाइका-अर्जुन की शादी, ये सेलेब्स होंगे वेडिंग में शामिल

अप्रैल की इस तारीख को होगी मलाइका-अर्जुन की शादी, ये सेलेब्स होंगे वेडिंग में शामिल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता है। ये कपल दबी जुबां में अपने प्यार को स्वीकार भी कर चुका है। अब ये दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं। 

12 साल छोटे अर्जुन से मलाइका अप्रैल में शादी करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका की शादी की तारीख फिक्स हो गई है। ये कपल आगामी 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। अर्जुन और मलाइका की तरफ से अब तक किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कपल अपने रिश्ते को नाम देते हुए शादी रचाने जा रहा है। दोनों के अप्रैल में शादी करने की खबरें बहुत दिनों से चर्चा में हैं अब सब डेट सामने आई है।

साथ ही यह शादी क्रिश्चियन रीति रिवाजों से होगी। अमृता अरोड़ा और करीना कपूर खान मलाइका की ब्राइड्समेट होंगी। मलाइका की अर्जुन कपूर के साथ यह दूसरी शादी होगी। मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान करीब 17 साल तक साथ रहे हैं। दोनों का एक बेटा अरहान भी है।

 रणवीर-दीपिका समेत कई सेलेब्स हैं गेस्ट लिस्ट में इस शादी का न्यौता कुछ खास लोगों को ही भेजा गया है। अनुपमा चोपड़ा के चैट शो में मलाइका ने कहा था कि उनकी शादी में अर्जुन के क्लोज फ्रेंड रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा मलाइका का गर्ल गैंग भी शामिल होगा।  मलाइका ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा था कि अगर आपको अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का एक सेकंड चांस मिलता है तो आपो ज्यादा लकी कोई नहीं है। 

खबरों की मानें तो दोनों ने अपने मेकअपमैन और हेयर आर्टिस्ट तक को सख्त हिदायत दी है कि वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें। अब देखना होगा कि दोनों अपनी शादी की आधिकारिक जानकारी फैंस को कब देंगे।

Web Title: malaika arora and arjun-kapoor to tie the knot on 19th april

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे