मुंबई के इस हॉस्पिटल के बाहर दिखाई दिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, क्या हो सकती है वजह!

By मेघना वर्मा | Published: April 13, 2019 12:30 PM2019-04-13T12:30:09+5:302019-04-13T12:30:09+5:30

खबर थी की इसी साल 19 अप्रैल को मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मगर अभी इस पर कोई आधिकारीक जानकारी नहीं है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor snapped outside a hospital in Mumbai | मुंबई के इस हॉस्पिटल के बाहर दिखाई दिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, क्या हो सकती है वजह!

मुंबई के इस हॉस्पिटल के बाहर दिखाई दिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, क्या हो सकती है वजह!

बीटाउन में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की चर्चा रही है। ऐसे में दोनों को हाल ही में लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बाहर दोनों ही एक्टर्स को कैजुअल ड्रेस में देखा गया। हालांकि इस पर कोई आदिकारीक जानकारी नहीं मिली है कि दोनों हॉस्पिटल क्यों गए थे।

कैजुअल्स कपड़ों में हुए स्पॉट

सोशल मीडियो पर वायरल हो रही फोटो और वीडियो में दोनों कैजुअल ड्रेस में दिख रहे हैं। अर्जुन जहां व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक कैप में हैं तो वहीं मलाइका अरोड़ा पिंक कलक की लूज टीशर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दे रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका हॉस्पिटल के मेन गेट से इंट्री करने के बजाय उन्होंने बैक गेट से इंटर किया था। 

वहीं अभी इस बात की किसी भी तरह से जानकारी नहीं मिली है कि दोनों ही एक्टर्स एक साथ हॉस्पिटल में क्या कर रहे थे। कुछ ही दिनों पहले मलाइका अपने मालदीव में हॉलीडे मना कर वापिस आई हैं। लोगों का मनना ये भी था कि मालदीव में मलाइका अपनी बैचलर्स को इंज्वॉय करने गई थीं। 

लोगों ने किया था ट्रोल

मालदीव में मलाइका कि शेयर की हुई फोटोज को लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलर भी किया था। मगर मलाइका ने अपने पॉजिटिव रिस्पॉन्स से सभी का मुंह बंद कर दिया है। खबर थी की इसी साल 19 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मगर अभी इस पर कोई आधिकारीक जानकारी नहीं है।

Web Title: Malaika Arora and Arjun Kapoor snapped outside a hospital in Mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे