क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी मलाइका और अर्जुन कपूर एक साथ नहीं करेंगे सेलिब्रेट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

By वैशाली कुमारी | Published: November 30, 2021 07:47 PM2021-11-30T19:47:24+5:302021-11-30T19:48:55+5:30

अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। यह कपल एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

Malaika and Arjun Kapoor will not celebrate Christmas and New Year party together, know the reason behind this | क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी मलाइका और अर्जुन कपूर एक साथ नहीं करेंगे सेलिब्रेट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

Highlightsअर्जुन अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैंइस फिल्म का शेड्यूल 60 दिनों का बताया गया है

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। यह कपल एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड का कोई इवेंट हो तो मलाइका और अर्जुन दोनों साथ दिखाई पड़ते हैं। दोनों के फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में क्रिसमस डे और न्यू ईयर पर इस कपल को एक साथ पोज देते हुए देखना चाह रहे हैं। इन उम्मीदों पर यह कपल शायद खरे नहीं उतर पाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ न्यू ईयर और क्रिसमस नहीं मनाएंगे। 

आपको बता दें कि हाल ही में मोहित सूरी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलन रिटर्न की शूटिंग अर्जुन कपूर ने पूरी कर ली है। अर्जुन कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त हैं। सिनेमाघरों के खुलने के बाद बिना ब्रेक लिए अर्जुन जल्द से जल्द फिल्मों की शूटिंग पूरा करनी चाहते हैं। वही बात करें मलाइका अरोरा की तो अर्जुन कपूर के साथ दिवाली पार्टी कर उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। ये  कपल एक साथ काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे थे। अर्जुन की व्यस्तता के कारण यह कयास लगाया जा रहा है कि यह कपल एक साथ न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं करने वाले। 

कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करना चाहती थी लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते अभिनेता ने मना कर दिया है। अर्जुन के इस कदम से मलाइका थोड़ी अपसेट भी हैं। खबरें हैं कि आने वाले दिनों में अर्जुन अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म का शेड्यूल 60 दिनों का बताया गया है।

Web Title: Malaika and Arjun Kapoor will not celebrate Christmas and New Year party together, know the reason behind this

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे