खुलासा- इस कारण से हो रही है मलाइका-अर्जुन की शादी में देरी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 24, 2019 09:09 AM2019-04-24T09:09:21+5:302019-04-24T09:09:21+5:30
हाल ही में सामने आया था कि मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में मलाइका ने इन खबरों का खंडन कर दिया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते कई दिनों से खबरों में हैं। पहले उनके बीच रोमांस की खबरें फिर उनकी शादी की खबरें फैंस के बीच कई दिनों से छाई हुई हैं।
हाल ही में सामने आया था कि मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में मलाइका ने इन खबरों का खंडन कर दिया। जिसके बाद से ये सवाल बना हुआ है कि दोनों ने शादी को आगे क्यों बढ़ा दिया है।
अब दोनों के फेरे में देरी का कारण अर्जुन कपूर बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पनीपत की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वह फिलहाल पहले अपने शेड्यूल को पूरा करेंगे ।
वहीं उनकी अगली फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड भी सिनेमाघरों में 24 मई को रिलीज़ होने जा रही। इन सबके बाद वह अपना पूरा ध्यान शादी पर लगाएंगे। बताया यह भी जा रहा है कि कपल गोवा में शादी की योजना बना रहा है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कपल्स लीलावती हॉस्पिटल में प्री-मेरिटल चेकअप के लिए गए थे। ज्यादातर न्यू कपल शादी से पहले इन चेकअप्स को करवाना ठीक समझते हैं। इसी चेकअप के लिए कपल एक साथ हॉस्पिटल में पहुंचा था।
कैजुअल्स कपड़ों में हुए स्पॉट
सोशल मीडियो पर मलाइका और अर्जुन की एक फोटो वायरल हो रही थी। इसमें दोनों कैजुअल ड्रेस में दिख रहे हैं। अर्जुन जहां व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक कैप में थे तो वहीं मलाइका अरोड़ा पिंक कलक की लूज टीशर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दे रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका हॉस्पिटल के मेन गेट से इंट्री करने के बजाय उन्होंने बैक गेट से इंटर किया था।