रिलीज के 12 दिन बाद महाराष्ट्र सरकार का फैसला, तान्हाजी को राज्य में किया टैक्स फ्री

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 22, 2020 02:32 PM2020-01-22T14:32:59+5:302020-01-22T14:32:59+5:30

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद तान्हाजी को यहां टैक्सफ्री किया है। उद्धव ठाकरे का ये एक बड़ा कदम कहा जा सकता है।

Maharashtra Government makes film 'Tanhaji' tax-free in the state. | रिलीज के 12 दिन बाद महाराष्ट्र सरकार का फैसला, तान्हाजी को राज्य में किया टैक्स फ्री

रिलीज के 12 दिन बाद महाराष्ट्र सरकार का फैसला, तान्हाजी को राज्य में किया टैक्स फ्री

Highlights10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर पर्दे पर दस्तक दे चुकी है फिल्म पहले दिन से ही काफी अच्छा कलेक्शन भी कर रही है।

10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म  तानाजी: द अनसंग वॉरियर पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फैंस को फिल्म जमकर पसंद आ रही है। फिल्म पहले दिन से ही काफी अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार महाराष्ट्र में तान्हाजी टैक्स फ्री कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद तान्हाजी को यहां टैक्सफ्री किया है। उद्धव ठाकरे का ये एक बड़ा कदम कहा जा सकता है। महाराष्ट्र में फिल्म के टैक्स फ्री करने की बात काफी समय से कही जा रही थी।


लेकिन अब फिल्म के रिलीज के 12 दिन बाद इसको टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म मराठों के गाथों के पेश करती है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के लोगों के लिए ये काफी खुशी की बात है कि अब वहां ये फिल्म टैक्स फ्री हो गई है।

फिल्म के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह कहा जा सकता है कि अजय देवगन की तान्हाजी ने बीते मंगलवार 7 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म ने 11 दिनों में ही 182.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी बाकी है।

फिल्म की कहानी

छत्रपति शिवाजी महाराज(शरद केलकर) का स्वराज सपना है, जो हर एक मराठा  के दिल में बसता है।बात उस  समय की है जब औरंजेब शासित मुगल सल्तनत दिन पे दिन शक्तिशाली होती है।कई राजपूत राजा उनसे जा मिले थे। अब औरंगजेब अपने साम्राज्य को बढ़ाना चाहता है। मुगल धोखे से मराठों के 23 किलों को अपने कब्ज़े में कर लेते हैं, जिसमें से एक है कोंढ़णा का किला। 

शिवाजी महाराज को इस बात की खबर लगती है। इस अक्रामण के लिए औरंगजेब अपने सबसे वफादार उदयभान (सैफ अली खान) को कोंढ़णा की तरफ भेजते हैं। शिवाजी किसी भी तरह से उदयभान को रोकना चाहते हैं।  दूसरी तरफ तान्ही जी (अजय देवगन) अपने बेटे की शादी में व्यस्त होते हैं, शिवाजी नहीं चाहते थे कि उनकी खुशियों में दखल दें। लेकिन तान्हाजी जैसे ही आक्रमण की खबर सुनते हैं वैसे ही शादी छोड़कर कर्ज पूरा करने के लिए निकल पड़ते हैं। तान्हाजी किस तरह से कोंढ़णा के किले को उदयभान से बचाते हैं और भगवा लहराते हैं इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।

Web Title: Maharashtra Government makes film 'Tanhaji' tax-free in the state.

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे