Maharashtra Assembly Elections 2019: शाहरुख खान से लेकर दीपिका तक इन सेलेब्स ने किया मतदान,जाने लेटेस्ट अपडेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 21, 2019 10:46 AM2019-10-21T10:46:05+5:302019-10-21T11:48:57+5:30

महाराष्ट्र में 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत फैसला आज मतदाताओं द्वारा किया जाएगा, महाराष्ट्र में 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान किया जा रहा है।

Maharashtra Assembly Elections Voting 2019 Update from madhuri dixit to riteish deshmukh celebs vote for nation see images | Maharashtra Assembly Elections 2019: शाहरुख खान से लेकर दीपिका तक इन सेलेब्स ने किया मतदान,जाने लेटेस्ट अपडेट

Maharashtra Assembly Elections 2019: शाहरुख खान से लेकर दीपिका तक इन सेलेब्स ने किया मतदान,जाने लेटेस्ट अपडेट

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान तेजी से हो रहे हैं। महाराष्ट्र में एक बार फिर से सत्ता हासिल करने की बीजेपी ने पूरी कोशिश की है। तो वहीं, कांग्रेस ने भी सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। महाराष्ट्र में 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत फैसला आज मतदाताओं द्वारा किया जाएगा, महाराष्ट्र में 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

-शाहरुख खान ने भी अपने मत का प्रयोग किया, उनके साथ उनकी पत्नी भी नजर आईं
-  सिंपल लुक में दीपिका पादुकोण भी वोट डालने पहुंची।


-गोविंदा अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट का प्रयोग किया
- गुलजार और प्रेम चोपड़ा ने भी मुंबई में वोड डाला है।
- रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी जेनिलिया डिसूजा के साथ अपने मत का प्रयोग किया है।
- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने आज मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला
-बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने भी अपने पति महेश भूपति के साथ मतदान किया
-भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव इलाके स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया. रवि किशन गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से बीजेपी के सांसद हैं।
- इसी के साथ एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी पश्चिम के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
फिल्म अभिनेत्री शुभा खोटे ने आज अंधेरी पश्चिम (मुंबई) की विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान किया।

महाराष्ट्र में आज फिल्मी जगत की कई हस्तियां पहुंच रही हैं। वहीं मुंबई में  बॉलीवुड से लेकर खेल और व्यापार तक की हस्तियां वोट डालने पहुंचने वाली हैं।अमिताभ बच्चन , सचिन तेंदुलकर , आनंद महिंद्र, अनिल अंबानी , रणबीर कपूर, किरण राव, आमिर खान, नाना पाटेकर जैसी नामचीन हस्तियां आज यहां मतदान करेंगी।

Web Title: Maharashtra Assembly Elections Voting 2019 Update from madhuri dixit to riteish deshmukh celebs vote for nation see images

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे