सबको पीछे छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने जीता 'ब्यूटी ऑफ द ईयर अवार्ड', कहा-सिर्फ खूबसूरत होना ही सब कुछ नहीं होता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 24, 2019 03:07 PM2019-04-24T15:07:47+5:302019-04-24T15:07:47+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एक नया अवार्ड अपने नाम किया है, जिसको जीतने के बाद उन्होंने खुशी जताई है।

“Looks aren’t everything,” says Priyanka Chopra after winning People’s ‘Beauty of the Year’ | सबको पीछे छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने जीता 'ब्यूटी ऑफ द ईयर अवार्ड', कहा-सिर्फ खूबसूरत होना ही सब कुछ नहीं होता

सबको पीछे छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने जीता 'ब्यूटी ऑफ द ईयर अवार्ड', कहा-सिर्फ खूबसूरत होना ही सब कुछ नहीं होता

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने ब्यूटी ऑफ द ईयर अवार्ड' जीता हैइस अवार्ड के लिए देसी गर्ल ने खुशी जाहिर की है

प्रियंका चोपड़ा ने  एक नया खिताब अपने नाम किया है। देसी गर्ल ने हाल ही में पीपुल मैगजीन द्वारा 'ब्यूटी ऑफ द ईयर अवार्ड' जीता है। इस दौरान काफी गॉर्जियस लुक में नजर आईं। 

अवार्ड जीतने के बाद प्रियंका ने अपनी खुशी जाहिर की है। खुशी जताते हुए देसी गर्ल ने कहा है कि जिस संसार में हम रहते हैं वहां सिर्फ खूबसूरत होना ही सब कुछ नहीं होता, खूबसूरत हमारे काम और हमारी क्षमता पर पर निर्भर करती है। ये आपकी क्षमता पर निर्भर करता है कि आप कितना अच्छा करते हैं।  


हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शादी के बाद पहला ईस्टर अपने पति पॉप सिंगर निक जोनस के साथ मनाया। दोनों ने अटलांटा में ईस्टर मनाया और इसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को प्रियंका ने रविवार के दिन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें निक की मां डेनिसी जोनस भी उनके साथ नजर आईं। तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'हम सभी की तरफ से आपको हैप्पी ईस्टर।

 पिछले कुछ दिनों से प्रियंका के प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। लेकिन जब हाल ही में निक से फैमिली प्लानिंग को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा, 'हम अभी इस मामले पर अपना टाइम ले रहे हैं।' 

मनाया   ईस्टर संडे

यंका ने अपने पति निक जोनस और सास Denise Jonas के साथ फोटो शेयर की। प्रियंका ईस्टर सेलिब्रेट करने जॉर्जिया के अटलांटा में है।  इस दौरान की एक्ट्रेस ने खास फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें प्रियंका और निक ने हाथ में ईस्टर बास्केट पकड़ा हुआ है और वे सास नजर आ रही हैं।

फोटो में निक एक स्काई ब्लू सूट में दिख रहे हैं, वहीं प्रियंका ने पर्पल हाई स्लिट स्कर्ट इसी का कलर कॉर्डिनेट टॉप कैरी किया। प्रियंका ने इसके साथ कैप्शन दिया, 'Happy Easter from ours to yours'। 

इसके साथ उन्होंने निक के पापा पॉल केविन जोनस को टैग किया है। प्रियंका के अलावा उनके पति निक ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसको साझा करते हुए उन्होंने सबको ईस्टर विश किया। इस फोटो में प्रियंका और निक मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Web Title: “Looks aren’t everything,” says Priyanka Chopra after winning People’s ‘Beauty of the Year’

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे