Bollywood Insta Tadka: कंगना रनौत की झड़प हो या करीना कपूर का कातिलाना अंदाज, इस हफ्ते इंस्टाग्राम पर छाये रहे ये स्टार्स
By मेघना वर्मा | Published: July 13, 2019 03:38 PM2019-07-13T15:38:26+5:302019-07-13T15:59:58+5:30
रणवीर सिंह ने रिसेंटली अपना बर्थडे मनाया है। वहीं इस बर्थडे पर उन्हें सबसे स्पेशल तरीके से विश किया वाइफ दीपिका पादुकोण ने। दीपिका ने देर रात इंस्टा पर एक फोटो शेयर की जिसमें बेबी रणवीर सिंह बर्फ का गोला खाते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अब अपने चहेते स्टार्स से जुड़े हुए रहते हैं। सिर्फ यही नहीं स्टार्स भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को अपनी लाइफ के बारे में अपडेट करते रहते हैं। स्पेशली इंस्टाग्राम पर इन दिनों लोग स्टार्स की फोटोज ना सिर्फ लाइक और कमेंट करते हैं बल्कि उसे शेयर भी करते हैं।
इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी है जिसमें स्टार्स की फोटो चंद मिनटों में वायरल कर देते हैं। हर हफ्ते लोकमत की ओर से हम आपके लिए लाते हैं इंस्टाग्राम की दस वायरल पोस्ट्स। जो हफ्ते भर वायरल रहती हैं। लोकमत इंस्टा तड़का में आपको दिखेंगे हफ्ते भर इंस्टाग्राम पर वायरल हुए कंटेंट।
1. कंगना रनौत ने कहा प्लीज मुझे करो बैन
कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या के सॉन्ग लॉन्चिंग के टाइम एक पत्रकार से झड़प होगी। इसके बाद जब उनसे माफी मांगने को कहा गया तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें कहा कि वो माफी तो किसी हालत में नहीं मांगेगी और उन्हें अगर बैन करना हो तो प्लीज उन्हें बैन कर दो। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोरी।
2. अदाई का न्यूड पोस्टर
साउथ की सुपरस्टार अमला पॉल ने अपनी अफकमिंग फिल्म अदाई में न्यूड सीन दिया है। जिसे लेकर वो सोशल मीडिया में चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के पोस्टर में भी अमला की न्यूड फोटोज इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुई हैं।
3. आर्यन खान की आवाज का जादू
इस हफ्ते फिल्म लायन किंग का एक और टीजर रिलीज किया गया। जिसमें सिंबा के रोल में हमें शाहरुख खान की के बेटे आर्यन खान की आवाज सुनने को मिल रही है। लोगों ने इस वीडियो को भी खूब पसंद किया। यूजर्स ने ये तक कमेंट किया कि उनकी आवाज बिल्कुल शाहरुख की आवाज से मिलती है।
4. सैफ अली खान ने करवाया टैटू
सैफ अली खान ने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू करवाया है ये तो सभी जानते हैं। मगर रिसेंटली सैफ और करीना की एक फोटो इंस्टा पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में सैफ ने अपने बाएं हाथ पर एक बड़ा सा टैटू करवाया है। इस फोटो पर भी लोग लगातार कमेंट और शेयर कर रहे हैं।
5. रिएलिटी शो में करीना का हॉट लुक
करीना कपूर इन दिनों अपने रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस को लेकर चर्चा में हैं। वहीं इस शो में रिसेंटली उनके लुक को लेकर भी बातें हो रही हैं। करीना की जो फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है उसमें वो ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिख रहीं हैं। करीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
6. राम कपूर ने किया वजन कम
बड़े अच्छे लगते हैं टीवी सीरियल फेम राम कपूर ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। राम कपूर ने अपना 42 किलो वजन कम किया था। उनकी इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
7. नीना गुप्ता के ठुमके
नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के साथ अपने बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं रिसेंटली नीना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वो ठुमके लगाते और डांस करते दिखाई दे रही हैं। इसे लेकर भी इंस्टा पर काफी बज्ज बना हुआ है।
8. दीपिका ने किया रणवीर को बर्थडे विश
रणवीर सिंह ने रिसेंटली अपना बर्थडे मनाया है। वहीं इस बर्थडे पर उन्हें सबसे स्पेशल तरीके से विश किया वाइफ दीपिका पादुकोण ने। दीपिका ने देर रात इंस्टा पर एक फोटो शेयर की जिसमें बेबी रणवीर सिंह बर्फ का गोला खाते दिख रहे हैं। इस फोटो को भी इंस्टा पर लोगों ने काफी पसंद किया।
9. बेबी गर्ल की मां बनीं समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। बता दें समीरा रेड्डी दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने प्रेग्नेन्सी के समय बिकनी में फोटो शूट करा के सुर्खियां बटोर ली थी।
10. दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें दीपिका पादुकोण दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में दीपिका कुर्सी पर बैठी मुस्कुरा रही हैं। इंस्टाग्राम पर इस फोटो को लेकर भी काफी चर्चा बनी रही।