Lokmat Most Stylish Awards 2018 में आज लगेगा बॉलीवुड का तड़का, इन सेलेब्स का होगा बोलबाला!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 19, 2018 03:04 PM2018-12-19T15:04:42+5:302018-12-19T15:04:42+5:30

इस समारोह 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मराठी फिल्म, बॉलीवुड, टीवी, फैशन इंडस्ट्री के लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा इस समारोह में कई हस्तियां भाग लेंगी। 

lokmat most stylish awards 2018: celebrities will be present tonight know all details here | Lokmat Most Stylish Awards 2018 में आज लगेगा बॉलीवुड का तड़का, इन सेलेब्स का होगा बोलबाला!

Lokmat Most Stylish Awards 2018 में आज लगेगा बॉलीवुड का तड़का, इन सेलेब्स का होगा बोलबाला!

लोकमत ग्रुप का लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड का मंच आज की शाम धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुका है।इसका भव्य आयोजन मुंबई में बुधवार को होने जा रहा है। लोकमत ग्रुप द्वारा दिया जाने वाला लोकमत मोस्ट स्टाइलिश 2018 का यह तीसरा साल है। लोकमत मोस्ट स्टाइलिश पुरस्कार दैनिक लोकमत द्वारा आयोजित किया जाता है। । महाराष्ट्र स्टाइल पुरस्कार माराठी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसलिए इस अवार्ड को लेकर पूरा महाराष्ट्र उत्सुक है। इस पुरस्कार के तहत कई अब तक कई लोगों को पुरस्कृत किया जा चुका है।

इसके अलावा इसकी काफी सरहाना भी हुई है। इस समारोह 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मराठी फिल्म, बॉलीवुड, टीवी, फैशन इंडस्ट्री के लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा इस समारोह में कई हस्तियां भाग लेंगी। 

स्टाइलिश अवॉर्ड की रेस में बाजीराव मस्तानी, पद्मावती जैसे बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके रणवीर सिंह और 'स्त्री' फिल्म में काम कर चुके राजकुमार राव पर निगाहें टिकी हैं। वहीं, अभिनेत्री की बात करें तो 'टॉयलेट' एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान में काम कर चुकीं भूमि पेडनेकर और हिट फेम जाह्नवी कपूर और तापसी पन्नी का नाम है। वहीं संगीतकार अजय-अतुल का नाम पर भी जोर-शोर से चर्चा है। बता दें कि सोनू निगम इस समारोह में सोनू निगम मुख्य अतिथि होंगे। इसके  अलावा प्रसिद्ध निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेत्री साईं ताम्हनकर जैसे कई सितारें आ रहे हैं। इसलिए, लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड के लिए आज की शाम का बेसब्री से इंताजर है। 

ये हैं पूरी गेस्ट लिस्ट

1. एंजेला क्रिस्लन्ज़की
2. मंदना करीमी
3. सौन्दर्या शर्मा
4. अदाह शर्मा
5. जरीन खान
6. साहिल सलाथिया
7. संदीपा धर
8. संजीदा शेख़
9.अमृता खानविलकर
10. साईं ताम्हनकर
11.स्वप्निल जोशी
12. सोनाली कुलकर्णी
13. उर्मिला कानिटकर
14. शीतल उपारे
15. सिद्धार्थ जाधव
16. वैदेही परशुरामी
17. श्रिया पिलगांवकर
18. वारिना हुसैन
19. अदिति बुढाथोकी 
20. अनंग्शा बिस्वास
21. किशोरी शहाणे
22. मंगेश बोरगांवकर
23. कीर्ति किल्लेदार
24.सुयश तिलक

बता दें कि लोकमत ग्रुप का महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड की शुरुआत दिसंबर 2016 में हुई ‌थी। पहले लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्‍टालिश अवार्ड दिसंबर 2016 में बांटे गए थे। इस समारोह की खास बात यह थी कि एक तरफ हृतिक-टाइगर को अवार्ड मिले तो दूसरी ओर ऋषि कपूर और सोनाली बेंद्रे ने भी महत्वपूर्ण अवार्ड प्राप्त किए थे। 

Web Title: lokmat most stylish awards 2018: celebrities will be present tonight know all details here

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे