लोकसभा चुनाव 2019: उर्मिला मातोंडकर की हार लगभग तय, साढ़े चार लाख वोट से गोपाल शेट्टी आगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 23, 2019 07:00 PM2019-05-23T19:00:23+5:302019-05-23T19:00:23+5:30

उर्मिला उत्तरी मुंबई से मैदान में उतरी थीं। वह कांग्रेस की सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही थीं। उर्मिला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से साढ़े चार लाख वोटों से पीछे हैं।

Lok Sabha Elections 2019: Urmila Matondkar's defeat is almost certain, with Gopal Shetty ahead of 4.5 lakh votes | लोकसभा चुनाव 2019: उर्मिला मातोंडकर की हार लगभग तय, साढ़े चार लाख वोट से गोपाल शेट्टी आगे

लोकसभा चुनाव 2019: उर्मिला मातोंडकर की हार लगभग तय, साढ़े चार लाख वोट से गोपाल शेट्टी आगे


चुनाव परिणामों के रुझान सामने आने रहे हैं और धीरे-धीरे नतीजों में साफ होता जा रहा है कि कौन-कहां से जीत या हार रहा है। बीजेपी और सहयोगी पार्टियों को लोकसभा चुनाव 2019 में बंपर जीत हासिल हुई है। अकेले बीजेपी के ही करीब 300 से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद है।  उत्तरी मुंबई से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी बॉलिवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की हार लगभग तय है।

उर्मिला उत्तरी मुंबई से मैदान में उतरी थीं। वह कांग्रेस की सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही थीं। उर्मिला बीजेपी के  गोपाल शेट्टी से साढ़े चार लाख वोटों से पीछे हैं।

उर्मिला को अभी तक 235201 वोट हासिल हुए हैं। जबकि गोपाल को 688395 वोट मिले हैं। इससे साफ है कि उर्मिला को हार मिली है। उर्मिला 90 के दशक की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Urmila Matondkar's defeat is almost certain, with Gopal Shetty ahead of 4.5 lakh votes