रामायण-महाभारत के बाद शाहरुख खान का ये फेमस शो फैंस को करेगा मनोरंजित, इस चैनल पर होगा प्रसारित-नहीं देने होंगे देखने के लिए पैसे
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 28, 2020 02:27 PM2020-03-28T14:27:43+5:302020-03-28T14:27:43+5:30
शाहरुख खान के चाहने वालों के एक खुशी की बात सामने आई है। फैंस एक्टर को एक बार फिर से छोटे पर्दे पर एक्टिंग करते देख पाएंगे।
21 दिन के लॉकडाउन के कारण लोग इन दिनों घरों पर हैं। ऐसे में टीवी सीरियल्स की शूटिंग ना हो पाने के कारण पुराने एपिसोड फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। ऐसे में फैंस एक बार फिर से 80 और 90 के दशक के सीरिल्य दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों की जबरदस्त मांग के बाद रामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से कर दिया गया है। अब शाहरुख खान के फेमस शो सर्कस की भी वापसी होने जा रही है।
शाहरुख खान के चाहने वालों के एक खुशी की बात सामने आई है। फैंस एक्टर को एक बार फिर से छोटे पर्दे पर एक्टिंग करते देख पाएंगे। शाहरुख का पुराना शो सर्कस दूरदर्शन पर पेश किया जाएगा।
दूरदर्शन नेशनल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. दूरदर्शन ने ट्वीट किया- Shekharan is BACK, फ्रेंड्स घर पर रहिए और आपके फेवरेट स्टार शाहरुख खान का शो सर्कस (1989) देखिए दूरदर्शन पर 28 मार्च रात 8 बजे। दूसरे ट्वीट में लिखा- शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी। उनका शो सर्कस अब फिर से दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।
Shekharan is BACK on @DDNational!
— Doordarshan National (@DDNational) March 27, 2020
Friends, #StayAtHome and watch your favorite @iamsrk's #Circus - TV Series (1989) - From 28th March at 8 pm on @DDNationalpic.twitter.com/MZ2zWvmyf5
इस खबर के सामने आने से फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। रामायण जहां दूरदर्शन पर तो वहीं महाभारत डीडी भारती पर पेश किया जा रहा है। ऐसे में लोगों के लिए सर्कस की वापसी सोने पर सुहागा का काम करने वाली है।
Good news for @iamsrk Fans -
— Doordarshan National (@DDNational) March 27, 2020
ENJOY #ShahRukhKhan's #Circus - TV Series (1989) - From 28th March at 8 pm on your favourite channel @DDNational#StayHome India and enjoy this #Lockdown21 as #IndiaFightsCorona. pic.twitter.com/78prHMJqWp
19 एपिसोड वाला शाहरुख खान का शो सर्कस 1989 में पेश किया गया था। शाहरुख खान इस शो में शेखरण के किरदार में थे। इस शो में वो अहम किरदार में थे। शो में शाहरुख खान के रोल को काफी पसंद किया गया था। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने फौजी, दिल दरिया जैसे फेमस टीवी शोज दिए हैं।