Lata Mangeshkar Birthday: भारत रत्न लता मंगेशकर के वो गानें जो कभी डुबो देंगे इश्क में तो कभी ले आएंगे आंसू, सुनें नगमें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 28, 2020 08:38 AM2020-09-28T08:38:49+5:302020-09-28T08:38:49+5:30
Lata Mangeshkar Birthday Special: स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर आज 91 साल की हो गई हैं। अपनी मधुर आवाज़ की वजह से लता मंगेशकर ने करीब सात दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया। आज उनके जन्मदिन पर सुनते हैं कुछ दिल छू जाने वाले गाने-
स्वर कोकिला लता मंगेशकर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में अपनी नायाब गायकी के लिए फैंस के दिनों पर राज करती हैं। ये हर कोई जानता है कि लता मंगेशकर देश के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। 28 सितंबर, 2020 को लता मंगेशकर 91 साल की होने जा रही हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में हुआ था। लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे।लता मंगेशकर का जन्म के वक्त नाम 'हेमा' रखा गया था, लेकिन कुछ साल बाद अपने थिएटर के एक पात्र 'लतिका' के नाम पर, दीनानाथ जी ने उनका नाम 'लता' रखा था। आइए सुनते हैं लता के जन्मदिन पर कुछ खास नगमें-
शोर फिल्म का इक प्यार का नगमा है मौजो की रवानी है...फैंस को आज भी जमकर पसंद आता है। ये गाना लता मंगेशकर ने गाया था
जब लता मंगेशकर ने ए मेरे वतन के लोगों गाया तो हर किसी आंखे नम हो गईं। ये गाना आज भी आंखो में पानी दे जाता है।
लताजी को पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के अवार्ड (1989) , और पद्म विभूषण(1999) से भी नवाजा जा चुका है। साल 2001 स्वर सम्राज्ञी 'लता मंगेशकर को 'भारत रत्न' से भी नवाजा जा चुका है।