आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की बचपन की खूबसूरत फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 28, 2020 04:35 PM2020-09-28T16:35:01+5:302020-09-28T16:35:01+5:30
पीएम मोदी से अमित शाह तक ने लता जी को शुभकामनाएं दी हैं। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में अपनी नायाब गायकी के लिए फैंस के दिनों पर राज करती हैं। ये हर कोई जानता है कि लता मंगेशकर देश के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। 28 सितंबर, 2020 को लता मंगेशकर 91 साल की होने जा रही हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में हुआ था। लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे।लता मंगेशकर का जन्म के वक्त नाम 'हेमा' रखा गया था, लेकिन कुछ साल बाद अपने थिएटर के एक पात्र 'लतिका' के नाम पर, दीनानाथ जी ने उनका नाम 'लता' रखा था।
लता मंगेशकर (Legendary singer Lata Mangeshkar) आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
आशा भोसले ने एक तस्वीर साझा कर लिखा है- लता दीदी को 91 जन्मदिन की बधाई। यह तस्वीर हमारे बचपन के दिनों की याद दिलाती है जिसमें दीदी को बाईं ओर बैठे हुए देखा जा सकता है और मीना ताई और मैं उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। आशा भोसले की इस तस्वीर को करीब चार हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
Birthday Greetings to Lata Didi who is 91 today. Remembering our childhood days thru this picture where Didi can be seen seated left and Meena Tai and I are seen standing behind her. pic.twitter.com/bQqCT2ua0l
— ashabhosle (@ashabhosle) September 28, 2020
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से फोन पर बात कर उन्हें 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।
लता मंगेशकर को अमित शाह ने भी शुभकामनाएं दी हैं। अमित शान ने लिखा है कि स्वर, संस्कार और सादगी की अद्भुत संगम आदरणीय
@mangeshkarlata दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आपने संगीत की उच्चतम परंपराओं एवं मूल्यों को स्थापित कर अपनी मधुर वाणी से दुनिया भर में मिठास भरी है। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।