लता मंगेशकर और आशा भोंसले के छोटे भाई हृदयनाथ अस्पताल में भर्ती, बेटे आदिनाथ ने कहा-10 दिन रहेंगे, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 24, 2022 07:47 PM2022-04-24T19:47:55+5:302022-04-24T19:50:09+5:30

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह के दौरान आदिनाथ मंगेशकरने सभा को संबोधित किया और कहा कि पिता हृदयनाथ मंगेशकर ही हमेशा इस मौके पर स्वागत भाषण देते थे।

Lata Mangeshkar and Asha Bhosle brother Music composer Hridaynath Mangeshkar hospitalized son Adinath Mangeshkar discharged hospital ten days | लता मंगेशकर और आशा भोंसले के छोटे भाई हृदयनाथ अस्पताल में भर्ती, बेटे आदिनाथ ने कहा-10 दिन रहेंगे, जानें कारण

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार रविवार को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह के तहत प्रदान किया गया।

Highlightsपिता को दस दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है।हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

मुंबईः संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यह जानकारी उनके बेटे एवं गायक आदिनाथ मंगेशकर ने रविवार को दी। चौरासी वर्षीय संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर, लता मंगेशकर और आशा भोंसले के छोटे भाई हैं।

आदिनाथ ने बताया कि उनके पिता को दस दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है। पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह के दौरान आदिनाथ ने सभा को संबोधित किया और कहा कि उनके पिता ही हमेशा इस मौके पर स्वागत भाषण देते थे और ट्रस्ट के बारे में जानकारी देते थे लेकिन इस साल वह ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विगत वर्षों में मेरे पिता, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर जी स्वागत भाषण देते थे और हमारे ट्रस्ट के बारे में जानकारी देते थे।

इस साल वह ऐसा करने में असमर्थ हैं, क्योंकि वह इस समय अस्पताल में हैं।’’ आदिनाथ ने यहां षणमुखानंद सभागार में अपने भाषण के दौरान कहा, ‘‘भगवान की कृपा से, वह अगले 8-10 दिनों में घर वापस आ जाएंगे। उनकी हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।’’

पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया। मोदी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत हृदयनाथ मंगेशकर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए की। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार रविवार को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह के तहत प्रदान किया गया।

रविवार को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्यतिथि थी। परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस साल से पुरस्कार शुरू करने का फैसला किया है, जिनका फरवरी में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं। 

Web Title: Lata Mangeshkar and Asha Bhosle brother Music composer Hridaynath Mangeshkar hospitalized son Adinath Mangeshkar discharged hospital ten days

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे