KRK ने मीका सिंह को कहा- हवस का पूजारी, बोला- 17 साल की लड़की को भेजता था गंदे मैसेज और फोटो
By अनिल शर्मा | Published: June 14, 2021 09:49 AM2021-06-14T09:49:25+5:302021-06-14T09:50:52+5:30
केआरके ने मीका सिंह के राखी सावंत को किस करने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 2006 के बर्थडे पार्टी में इसने सूअर की तरह एक लड़की को भरी महफिल में किस किया। यह किसी रेप से कम नहीं है।
सिंगर मीका सिंह और कमाल राशिद खान यानी केआरके के बीच का झगड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जब दोनों एक-दूसरे पर हमला न करते हों। इस बीच केआरके ने मीका सिंह का एक विवादास्पद किस्सा अपने वीडियो के माध्यम से शेयर किया है और सिंगर पर हमला बोलते हुए उन्हें बालात्कारी कहा है। यही नहीं केआरके ने मीका सिंह के पूरे परिवार को इसमें घसीटा है।
केआरके ने मीका सिंह के राखी सावंत को किस करने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 2006 के बर्थडे पार्टी में इसने सूअर की तरह एक लड़की को भरी महफिल में किस किया। यह किसी रेप से कम नहीं है। केआरके ने आगे कहा कि दुबई में यह एक 17 साल की लड़की को गंदे-गंदे फोटो और मैसेजेज भेजता था जिसके लिए इसे दुबई पुलिस ने अरेस्ट किया था। इसका बड़ा बाई शमशेर सिंह और दलेर मेहंदी तक जेल जा चुके हैं। केआरके ने कहा कि इसका जब परिवार ऐसा है तो ये कैसा होगा।
Singer #MikaSingh Hawas Ka Devta by KRK https://t.co/YAONlJHJRF via @YouTube
— KRKBOXOFFICE (@KRKBoxOffice) June 13, 2021
केआरके ने वीडियो में मीका सिंह के बारे में बोलते हुए कहा है कि दुबई में एक शो के लिए मेरे सामने गिड़गिड़ाया था। इसकी आवाज एकदम गधे की तरह है। केआरके ने आगे कहा कि मीका ने मुझे बेटा और फिर कुत्ता का बच्चा कहा। मीका सिंह की औकात नहीं कि वो मेरे सामने बैठ सके।