चाहता हूं गाना रिलीज कर, फिर देख क्या होता है; केआरके ने मीका सिंह को दी धमकी
By अनिल शर्मा | Published: June 11, 2021 09:59 AM2021-06-11T09:59:15+5:302021-06-11T09:59:15+5:30
मीका सिंह के पोस्टर रिलीज करने के बाद केआरके ने सिंगर को धमकी दी है। हालांकि अभी तक केआरके के ट्वीट पर मीका सिंह ने रिप्लाई नहीं किया है।
सिंगर मीका सिंह और एक्टर केआरके (कमाल राशिद खान) के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों की ट्विटर पर काफी तू-तू-मैं-मैं हुई थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर काफी वायरल हुआ था जिसमें मीका सिंह एक गाड़ी के ऊपर बैठे थे और नीचे एक कुत्ता नजर आ रहा था। हालांकि कुत्ते के चेहरे पर मीका ने एडिट करके केआरके का चेहरा लगाया हुआ है. हालांकि अब केआरके ने मीका को इस गाने को लेकर धमकी दी है जिसके बाद दोनों का ये विवाद फिर बढ़ गया है।
केआरके ने बिना नाम लिया किया ट्वीट
केआरके ने मीका का नाम लिए बिना ट्वीट किया और गाना रिलीज करने को लेकर धमकी दी है। केआरके ने ट्वीट किया, 'इतना भौंकता क्यों है, अगर औकात नहीं है गाना रिलीज करने की? डर मत, रिलीज कर। मैं चाहता हूं कि तू एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे, फिर देख।’
पोस्टर में केआरके को दिखाया गया कुत्ता
इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर सलमान खान वर्ल्ड नाम के अकाउंट से रिलीज किया गया है। पोस्टर में मीका सिंह गाड़ी के ऊपर बैठे हैं और नीचे एक कुत्ता है जिसके चेहरे पर एडिट करके केआरके का चेहरा लगाया हुआ है। गाने का नाम है केआरके कुत्ता। यह गाना 11 जून को रिलीज होगा। इस गाने को मीका ने गाया है और म्यूजिक भी उन्होंने शारिब तोषी के साथ दिया है। वहीं लिरिक्स प्रिंसी, हीरा और पन्नू ने लिखे हैं। मीका सिंह ने कमाल खान को सुधरने की चेतावनी भी दी थी। मीका सिंह, केआरके के घर के बाहर गए थे और कहा था कि केआरके तू तो मेरा बेटा है। तूने ये घर बेच किया है, लेकिन बाकी घर मत बेच देना। मैं तो बस तुझे सबक सिखाना चाहता था। मेरी तुझसे कोई निजी दुश्मनी नहीं हुई है। मुझसे डर मत।
क्या है केआरके और मीका सिंह के बीच का विवाद
सलमान खान की राधे रिलीज के बाद केआरके ने इसका खराब रिव्यू किया था। जिसके बाद सलमान खान की लीगल टीम ने एक्टर पर मानहानि का केस दर्ज किया था। हालांकि सलमान की लीगल टीम का कहना था कि उन्होंने केआरके पर इसलिए केस दर्ज किया क्योंकि वह एक्टर को लेकर काफी समय से गलत कमेंट कर रहे हैं। केआरके ने सलमान को लेकर कहा कि वह करप्ट हैं और उनके एनजीओ बीइंग ह्यूमन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। तब मीका सिंह ने सलमान खान का सपोर्ट किया था जिसके बाद यह विवाद मीका वर्सेज केआरके हो गया। तब से दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तकरार चल रही है।