Video: मलाइका अरोड़ा ने सबके सामने कबूल किया अर्जुन से प्यार, कहा- पसंद हैं चाहे इस तरह या उस तरह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 26, 2019 09:30 AM2019-02-26T09:30:53+5:302019-02-26T09:30:53+5:30

मलाइका और अर्जुन के अफेयर को शो के होस्ट करण जौहर ने कई गेस्ट के सामने दोनों के अफेयर को कन्फर्म किया।

koffee with karan season 6-malaika arrora says she likes arjun kapoor | Video: मलाइका अरोड़ा ने सबके सामने कबूल किया अर्जुन से प्यार, कहा- पसंद हैं चाहे इस तरह या उस तरह

Video: मलाइका अरोड़ा ने सबके सामने कबूल किया अर्जुन से प्यार, कहा- पसंद हैं चाहे इस तरह या उस तरह

Highlightsमलाइका ने भी इसी शो में कहा है कि उन्हें अर्जुन कपूर बेहद पसंद हैंमलाइका अरोड़ा कहती हैं- मुझे अर्जुन कपूर पसंद हैं। चाहे इस तरह या उस तरह

करण जौहर के चो शो कॉफी विद करण में बड़े बड़े सेलेब गेस्ट बनकर पहुंचते हैं और अपने दिल के राज खोलते हैं। कई बार ये सेलेब करण के सवालों में उलझ के भी कई खुलासे कर देते हैं। 

हाल ही में मलाइका और अर्जुन के अफेयर को शो के होस्ट करण जौहर ने कई गेस्ट के सामने दोनों के अफेयर को कन्फर्म किया। अब मलाइका अरोड़ा ने भी इसी शो में कहा है कि उन्हें अर्जुन कपूर बेहद पसंद हैं। 

दरअसल कॉफी विद अब अपने फिनाले पर पहुंच गया है। करण का फिनाले एपिसोड के बाद अब कॉफी अवॉर्ड्स की बारी है। इस अवॉर्ड की ज्यूरी है- मलाइका अरोड़ा, किरण खेर, वीर दास और मल्लिका दुआ। इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस एपिसोड के प्रोमो में दिखाया कि करण जौहर और मलाइका अरोड़ा के इस सीजन के गेस्ट के बारे में डिस्कस करते नजर आ रहे हैं।


इसी बीच करण जौहर कहते नजर आते हैं कि बेस्ट परफॉर्मेंस मेल, इस पर किरण खेर कहती हैं मुझे लगता है अर्जुन। वहीं, मलाइका अरोड़ा कहती हैं- मुझे अर्जुन कपूर पसंद हैं। चाहे इस तरह या उस तरह। मलाइका का ये जवाब सुनकर करण जौहर शरारत से भरा एक्सप्रेशन देते हैं और सभी लोग मुस्करा देते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है। 

करीना ने लगाई थी मुहर

करण के सवाल पर करीना ने कहा कि अजी, सिर्फ मलाइका अरोड़ा ही नहीं अर्जुन कपूर भी जब करण जौहर के शो में अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ मेहमान बन करन पहुंचे थे तब भी उन्होंने खुलकर इसका स्वीकार किया था कि ‘वो अब सिंगल नहीं है और जल्द ही शादी करेंगे।

जब करण जौहर, अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में प्रियंका और करीना से सवाल करते है तो देसी गर्ल दोनों के रिश्ते की पुष्टि करती है और उसके बाद बेबो इसका जवाब हां में देती है। इसके बाद जब करण जौहर इन दोनों से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में सवाल करते है तो कमरे में एक अजीब सी खामोशी छा जाती है। इसके बाद करण जौहर कहते है मल्ल और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सार्वजनिक करें, आपको क्या लगता है?


उसके बाद बेबो इसका जवाब हां में देती है। इसके बाद जब करण जौहर इनदिनों को अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में सवाल करते है तो कमरे में एक अजीब सी खामोशी छा जाती है। इसके बाद करण जौहर कहते है मल्ल और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सार्वजनिक करें, आपको क्या लगता है?

Web Title: koffee with karan season 6-malaika arrora says she likes arjun kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे