कभी 12 लड़कों के साथ शेयर किया था फ्लैट आज हैं बॉलीवुड के बड़े स्टार, जन्मदिन पर जानिए कार्तिक आर्यन के संघर्ष की कहानी

By वैशाली कुमारी | Published: November 22, 2021 04:45 PM2021-11-22T16:45:15+5:302021-11-22T16:46:58+5:30

22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे कार्तिक आज बॉलीवुड की सबसे मशहूर हस्तियों में शामिल हैं। साल 2011 में लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन के खाते में आज कई बड़ी हिट फिल्में हैं।

Know the story of Karthik Aryan's struggle on his birthday | कभी 12 लड़कों के साथ शेयर किया था फ्लैट आज हैं बॉलीवुड के बड़े स्टार, जन्मदिन पर जानिए कार्तिक आर्यन के संघर्ष की कहानी

कार्तिक आर्यन

Highlightsकार्तिक ने लिखा था, कि वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थेकार्तिक के पास सीमित पैसे हुआ करते थे लिहाजा उन्हें और लड़कों के साथ रूम शेयर करना पड़ता था

बॉलीवुड के उभरते स्टार कार्तिक आर्यन आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे कार्तिक आज बॉलीवुड की सबसे मशहूर हस्तियों में शामिल हैं। साल 2011 में लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन के खाते में आज कई बड़ी हिट फिल्में हैं। यही कारण है कि उनकी गिनती इस पीढ़ी के सबसे सफल एक्टर्स में होती है।

कार्तिक के माता-पिता दोनों मेडिकल फील्ड से हैं। उन्होंने  नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमाया जहां उनकी मुलाकात लव रंजन से होती है। 

इस मुलाकात के बाद ही लव रंजन ने कार्तिक को अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा ऑफर की।  फिल्म को साइन करने के बाद अभिनेता ने अपने परिवार को बताया कि वह एक्टिंग करना चाहते हैं। कार्तिक आर्यन जब अपनी इंजीनियरिंग के तीसरे साल में थे तो उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा रिलीज हुई। उनकी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। दर्शकों ने कार्तिक आर्यन के अभिनय को भी खूब पसंद किया था। 

आज कार्तिक एक बड़े स्टार का ओहदा रखते हैं और उनके खाते में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। उनके हालिया फिल्म धमाका को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। धमाका में कार्तिक ने एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई है जिसमें उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आएंगी।

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक पेज पर कार्तिक ने लिखा था, कि वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। उस समय कार्तिक के पास सीमित पैसे हुआ करते थे लिहाजा उन्हें और लड़कों के साथ रूम शेयर करना पड़ता था। फिल्मों में सफल होने के बाद कार्तिक आर्यन ने  साल 2019 में लगभग डेढ़ करोड़ में इसी फ्लैट को खरीद लिया।

Web Title: Know the story of Karthik Aryan's struggle on his birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे