हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा का टूट गया प्यार भरा रिश्ता, सामने आई ब्रेकअप की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 24, 2019 04:45 PM2019-04-24T16:45:18+5:302019-04-24T16:45:18+5:30

बॉलीवुड एक्टर किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे की लवस्टोरी जगजाहिर है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते थे लेकिन हाल ही में इनसे जुड़ी एक खास खबर सामने आई है.....

kim sharma and harshvardhan rane end there relationship stars breakup has been confirmed | हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा का टूट गया प्यार भरा रिश्ता, सामने आई ब्रेकअप की सच्चाई

हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा का टूट गया प्यार भरा रिश्ता, सामने आई ब्रेकअप की सच्चाई

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस किम शर्मा एक बार फिर से चर्चा में हैं। फिल्मों से ज्यादा अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाये,  दोनों स्टार अक्सर एक साथ स्पॉट किए गए हैं। हर्षवर्धन राणे और किम बीते लंबे कई दिनों से अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में हैं, दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है, लेकिन अब ये दोनों अलग हो गए हैं। 

स्पॉटबॉय के अनुसार पिछले कुछ समय से हर्षवर्धन राणे और किम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई होती थी। ऐसे में खबरों की माने तो यही छोटी-छोटी लड़ाई एक दिन बड़ी हो गई।

26 मार्च को भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और मार्च में ही ये बात सामने आई थी कि दोनों अलग हो गए हैं लेकिन फिर कहा गया कि इनका पैचअप हो गया। लेकिन अब हर्ष ने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है, साथ ही इशारों में अपने अलग होने का कारण भी समझाया है।


इस दिन दोनों के बीच काफी बहस हुई जो कि बाद में झगड़े में बदल गई। हर्षवर्धन राणे ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। इस पोस्ट में  उन्होंने साफ तौर पर नहीं लेकिन इशारे में बहुत कुछ कह दिया था।

दोनों एक्टर्स अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया के जरिये ही पहली बार दोनों के अफेयर की कयास लगाए गए थे। रिश्तों में मनमुटाव होने के बाद हर्षवर्धन और किम एक दूसरे से बातचीत करने से भी बच रहे हैं। खबरों के मुताबिक हर्षवर्धन पहली बार किम शर्मा से किसी पार्टी में मिलें थे जिसके बाद से दोनों को एकदूसरे का साथ बेहद पंसद आया था। 

पहली मुलाकात

किम और हर्षवर्धन की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके बाद से दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। डिनर डेट और एयरपोर्ट पर भी यह कपल कई बार नजर आ चुका है।  हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह जे पी दत्ता की 'पलटन' में भी नजर आए। वहीं,  'मोहब्बतें' के बाद उन्होंने दूसरी फिल्में भी की, लेकिन कोई भी खास नहीं चली हैं।
 

Web Title: kim sharma and harshvardhan rane end there relationship stars breakup has been confirmed

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे