Khesari lal Yadav New Song: खेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने 'बज जाइ छागल' गाने में मचाया धमाल, 1 करोड़ पार पहुंचा व्यूज

By अमित कुमार | Published: June 29, 2020 04:32 PM2020-06-29T16:32:07+5:302020-06-29T16:36:21+5:30

भोजपुरी गानों की बात हो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम न आया ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। अपनी मधुर आवाज से यूपी-बिहार के साथ-साथ पूरे देश में तहलका मचाने वाले खेसारी लाल यादव का एक और गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

Khesari lal Yadav New Song With akshara singh viral on socia media | Khesari lal Yadav New Song: खेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने 'बज जाइ छागल' गाने में मचाया धमाल, 1 करोड़ पार पहुंचा व्यूज

गाने का एक सीन।(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना' का एक गाना फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा था।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'बज जाइ छागल' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। 

यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लॉकडाउन में खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। यह गाना खेसारी स्टारर फिल्म मैं हूं हीरो नंबर 1 का है। जो काफी पॉपुलर हुआ था। 

फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है 'मेहंदी लगाके रखना' 

इससे पहले खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना' का एक गाना फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। वहीं इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे हैं जो कि बेहद शानदार हैं। खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

'साजन चले ससुराल' से खेसारी को मिली नई पहचान

खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई।

Web Title: Khesari lal Yadav New Song With akshara singh viral on socia media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे