होली पर खेसारी लाल यादव का गाना 'दरोगा जी छोड़ दी' ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: March 7, 2020 10:46 AM2020-03-07T10:46:12+5:302020-03-07T10:46:12+5:30

Khesari Lal Yadav new bhojpuri song: महज दो दिन बाद होली का त्यौहार है और ऐसे में खेसारी लाल यादव का पिछले साल का होली पर फिल्माया गाया गाना जमकर वायरल हो रहा है। 'दरोगा जी छोड़ दी' नामक इस गाने को फैंस जमकर देख रहे हैं।

Khesari Lal Yadav new bhojpuri song Daroga Ji Chod Di viral on youtube | होली पर खेसारी लाल यादव का गाना 'दरोगा जी छोड़ दी' ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

खेसारी लाल यादव के गाने का एक सीन। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsइस गाने में खेसारी लाल यादव पूरी तरह से होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा खेसारी का होली पर गाया हुआ एक और गाना यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' बोल के इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं।

Khesari Lal Yadav new bhojpuri song: भोजपुरी गाने की बात होते ही खेसारी लाल यादव का नाम फैंस के जुंबा पर अपने आप ही आ जाता है। खेसारी अपनी गीतों के जरिए लगातार फैंस का दिल बहलाने का काम करते रहे हैं। महज दो दिन बाद होली का त्यौहार है और ऐसे में खेसारी लाल यादव का पिछले साल का होली पर फिल्माया गाया गाना जमकर वायरल हो रहा है।  'दरोगा जी छोड़ दी' नामक इस गाने को फैंस जमकर देख रहे हैं।  

इस गाने में खेसारी लाल यादव पूरी तरह से होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।  2 करोड़ 32 लाख से ज्यादा बार देखे जा चुके इस गाने में खेसारी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।  इस गाने के बोल आजाद सिंह ने दिया है, जबकि आशीष वर्मा ने संगीत दिया है। इसके अलावा खेसारी का होली पर गाया हुआ एक और गाना यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' बोल के इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। 

इस गाने को 24 फरवरी को रिलीज किया गया था। अपनी गायकी में खेसारी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती है। वहीं खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

फिलहाल इन गानों पर खेसारी लाल के फैंस जमकर थिरक रहे हैं और होली से पहले ही होली का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले खेसारी लाल का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का गाना भी काफी वायरल हुआ था।

Web Title: Khesari Lal Yadav new bhojpuri song Daroga Ji Chod Di viral on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे