खेसारी का धमाकेदार भोजपुरी होली सॉन्ग 'छपरा के रंग तोहार' रिलीज, बार-बार वीडियो देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: February 26, 2020 12:59 PM2020-02-26T12:59:57+5:302020-02-26T14:57:21+5:30

'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' बोल के इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को 24 फरवरी को रिलीज किया गया है।

Khesari Lal Yadav new Bhojpuri Holi Song Chhapra Ke Rang trending on youtube | खेसारी का धमाकेदार भोजपुरी होली सॉन्ग 'छपरा के रंग तोहार' रिलीज, बार-बार वीडियो देख रहे फैंस

खेसारी लाल यादव के नए गाने का सीन। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights खेसारी का होली पर गाया हुआ यह गाना यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा हैखेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।खेसारी लाल यादव के नाम भोजपुरी में कई सुपरहिट म्यूजिक एलबम है।

Chhapra Ke Rang, Bhojpuri Holi Song 2020: भोजपुरी सिनेमा में अपने गाने और एक्टिंग से अलग पहचान बना चुके खेसारी लाल यादव नया गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। खेसारी का होली पर गाया हुआ यह गाना  यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' बोल के इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को 24 फरवरी को रिलीज किया गया है। अब तक इसे यूट्यूब पर 6.8 लाख से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। अपनी गायकी में खेसारी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती है।

वहीं खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। फिलहाल इस गाने पर खेसारी लाल के फैंस जमकर थिरक रहे हैं और होली से पहले ही होली का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले खेसारी लाल का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का गाना भी काफी वायरल हुआ था। 

'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' गाने को कुछ दिनों के अंदर ही इस गाने को 3 करोड़ 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी के अलावा इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी अवाज दी है। वहीं श्याम सुंदर के म्यूजिक भी गाने को निखारने का काम कर रहा है। खेसारी लाल यादव के नाम कई सुपरहिट म्यूजिक एलबम है।

2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से खेसारी लाल यादव ने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म सुपरहिट होने के बाद खेसारी रातो-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए।

Web Title: Khesari Lal Yadav new Bhojpuri Holi Song Chhapra Ke Rang trending on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे