VIDEO: भोजपुरी के 'रोमांस किंग' खेसारी लाल यादव का गाना वायरल, मिल चुके हैं लाखों व्यूज

By अमित कुमार | Published: April 12, 2020 12:01 PM2020-04-12T12:01:46+5:302020-04-12T12:01:46+5:30

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर यू-ट्यूब पर ट्रेंड होते रहते हैं। इन्हीं गानों में से 'मलगजरी रे' इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Khesari Lal Yadav Malgajari Re Bhojpuri Hit Songs VIRAL ON YOUTUBE | VIDEO: भोजपुरी के 'रोमांस किंग' खेसारी लाल यादव का गाना वायरल, मिल चुके हैं लाखों व्यूज

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsअक्षरा सिंह, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के अलावा प्रियंका सिंह के साथ भी खेसारी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते रहे हैं। अब तक इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस लगातार इसे देख रहे हैं।

भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी गानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों उनका एक और गाना तेजी से वायरल हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान लोग खेसारी की पुराने गानों का जमकर मजा उठा रहे हैं। फिल्म 'राजा जी' का गाना 'मलगजरी रे' को लोग जमकर देख रहे हैं। 

प्रियंका सिंह के साथ इस गाने में खेसारी बेहद रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा सिंह, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के अलावा प्रियंका सिंह के साथ भी खेसारी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते रहे हैं। अब तक इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस लगातार इसे देख रहे हैं। वहीं फिल्म 'राजा जी' की बात करें तो इस फिल्म के सभी गाने हिट थे, लेकिन 'मलगजरी रे' इन गानों में सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा था। 

खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। 

कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म सुपरहिट होने के बाद खेसारी रातो-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए।

Web Title: Khesari Lal Yadav Malgajari Re Bhojpuri Hit Songs VIRAL ON YOUTUBE

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे