खेसारी लाल यादव संग शानदार है मोनालिसा की केमिस्ट्री, 'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' ने फैंस के बीच मचाया धमाल

By मनाली रस्तोगी | Published: June 23, 2020 09:38 PM2020-06-23T21:38:59+5:302020-06-23T22:00:32+5:30

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और मोनालिसा (Monalisa) का गाना ‘घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन’ इन दिनों एक बार फिर फैंस के बीच धमाल मचा रहा है।

Khesari Lal Yadav and Monalisa's song 'Ghadi mein bajal bate ab sade teen' | खेसारी लाल यादव संग शानदार है मोनालिसा की केमिस्ट्री, 'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' ने फैंस के बीच मचाया धमाल

मोनालिसा के ग्लैमरस और बोल्ड अवतार को पसंद कर रहे फैंस (फोटो सोर्स- वीडियो)

Highlightsइस गाने में मोनालिसा के ग्लैमरस और बोल्ड अवतार को पसंद कर रहे फैंसएक बार फिर फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और मोनालिसा (Monalisa) का गाना ‘घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन’ (Ghadi Me Bajal Baate) एक बार फिर फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस गाने में मोनालिसा के ग्लैमरस और बोल्ड अवतार को पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव और मोनालिसा का ये वीडियो बेहद रोमांटिक है। 

इस वीडियो को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अब तक कुल 41 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। ‘घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन’ फिल्म नागिन का गाना है, जिसे इंदु सोनाली ने गाया है, जबकि इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे गए हैं। इस गाने में खेसारी और मोनालिसा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं मोनालिसा

मालूम हो, मोनालिसा सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। इसके अलावा वो टीवी सीरियलों में भी नजर आ चुकी हैं। यही नहीं, निरहुआ, खेसारी लाल, पवन सिंह और मनोज तिवारी जैसे हिट भोजपुरी एक्टर्स के साथ भी मोनालिसा काम कर चुकी हैं। 

Web Title: Khesari Lal Yadav and Monalisa's song 'Ghadi mein bajal bate ab sade teen'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे