ए बलम जी मुआ देबअ का: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक भोजपुरी गाना वायरल, बार-बार देख रहे फैंस
By अमित कुमार | Published: June 1, 2020 09:02 PM2020-06-01T21:02:29+5:302020-06-01T21:02:29+5:30
लॉकडाउन के बीच सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना फैंस के बीच वायरल होता रहता है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार के गानों का इंतजार बेसब्री से करते हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'ए बलम जी मुआ देबअ का' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। भोजपुरी फिल्म 'कुली नंबर वन' के इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लॉकडाउन में खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की कैमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।
इससे पहले खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना' का एक गाना फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। वहीं इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे हैं जो कि बेहद शानदार हैं। खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।
इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने सुर दिए हैं। वहीं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने इस गाने को लिखा है। भोजपुरी फिल्म 'एक साजिश जाल' का यह गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इससे पहले खेसारी का गाना 'सजी ना सेज' भी रिलीज होते ही लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था।