VIDEO: खेसारी लाल यादव के 'फसारी लगा लेब' सॉन्ग ने किया धमाका, सुनकर झूम रहे हैं फैंस

By अमित कुमार | Published: March 15, 2020 12:54 PM2020-03-15T12:54:08+5:302020-03-15T13:08:09+5:30

यूट्यूब पर इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को अक्सर फैंस से प्यार मिलता रहा है।

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Bhojpuri Full Song Fasari Laga Leb trending on youtube | VIDEO: खेसारी लाल यादव के 'फसारी लगा लेब' सॉन्ग ने किया धमाका, सुनकर झूम रहे हैं फैंस

खेसारी लाल और काजल राघवानी। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsखेसारी लाल यादव को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से खेसारी लाल यादव ने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई।

भोजपुरी गानों की बात हो  सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम न आया ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। अपनी मधुर आवाज से यूपी-बिहार के साथ-साथ पूरे देश में तहलका मचाने वाले खेसारी लाल यादव का एक और गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। खेसारी लाल यादव  और काजल राघवानी की जोड़ी को अक्सर फैंस से प्यार मिलता रहा है। 

ये दोनों इस गाने में भी अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे हैं। खेसारी लाल यादव के गाने  'फसरी लगा लेब' को यूट्यूब पर अब तक 4 करोड़ 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को अविनाश झा ने संगीत दिया है जबकि आजाद सिंह ने इसके बोल लिखे हैं। खेसारी लाल और काजल राघवानी की केमिस्ट्री को लोगों काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

'माल भेटाई मेला' से मिली पहचान

खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघन यादव है। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। 

कभी गुजारा करने के लिए बेचते थे लिट्टी-चोखा

इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई।

Web Title: Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Bhojpuri Full Song Fasari Laga Leb trending on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे