Kaun Banega Crorepati:ये हैं KBC के 12 करोड़पति, जिन्होंने ज्ञान से जीता दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 27, 2019 03:39 PM2019-09-27T15:39:34+5:302019-09-27T15:39:34+5:30

कौन बनेगा करोड़पति में अब तक कई लोग करोड़पति बन चुके हैं।आइए आज हम आपको बताते हैं कौन है वो लोग जो अभी तक शो में करोड़पति बने हैं-

kaun banega crorepati list of 12 contestants who won 10 millions in shows | Kaun Banega Crorepati:ये हैं KBC के 12 करोड़पति, जिन्होंने ज्ञान से जीता दिल

Kaun Banega Crorepati:ये हैं KBC के 12 करोड़पति, जिन्होंने ज्ञान से जीता दिल

Highlightsकौन बनेगा करोड़पति साल 2000 से छोटे पर्दे पर आना शुरू हुआ था। ये शो पहले एपिसोड से ही टीआरपी की लिस्ट में छा गया था।

कौन बनेगा करोड़पति साल 2000 से छोटे पर्दे पर आना शुरू हुआ था। ये शो पहले एपिसोड से ही टीआरपी की लिस्ट में छा गया था। इस शो ने 10 सीजन पूरे कर लिए हैं। इन दिनों शो का 11 वां सीजन आ रहा है। कई प्रतियोगियों को बतौर प्रतियोगी हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला है।

 ऐसे में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सावालों का जवाब देते हुए लोगों ने अपने सपने भी पूरे किए हैं। कई ऐसे प्रतियोगी हुए हैं जो शो में करोड़पति बने हैं।   आइए आज हम आपको बताते हैं कौन है वो लोग जो अभी तक शो में करोड़पति बने हैं-

सीजन 1

2000 में जुलाई माह में शुरू हुए शो में हर्षवर्धन नवाथे पहुंचे थे। उस वक्त वह इंडियन सिविस सर्विस की तैयारी कर रहे थे।वह 1 करोड़ रुपये जीतकर शो के पहले करोड़पति बने थे।

सीजन 2

चार बाद 2005 में केबीसी ने फिर से पर्दे पर वापसी की थी। इस सीजन में बृजेश द्विवेदी करोड़पति बने थे।

सीजन 3

2007 में शो एक नए होस्ट के साथ पेश किया गया । शो को अमिताभ की जगह शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस सीजन में कोई जीत नहीं सका था।

सीजन 4

केबीसी 4 में एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने शो में वापसी की थी। शो में इस सीजन को राहत तस्लीम ने एक करोड़ जीता था।


सीजन 5

इस सीजन में दो प्रतियोगी विनर रहे थे। कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले सुशील कुमार ने इस सीजन में 5 करोड़ रूपये जीते थे। इसके अलावा अनिल सिन्हा ने 1 करोड़ की राशि जीती थी।


सीजन 6

इस सीजन में भी 2 विनर रहे थे।  सुनमीत कौर और मनोज कुमार रैना इस सीजन में विजेता रहे थे। दोनों ने 1 करोड़ की राशि जीती थी।

सीजन 7

इस सीजन में 5 करोड़ के जगह 7 करोड़ राशि की गई थी। इस सीजन में ताज मोहम्मद रंगरेज और फिरोज फातिमा के रूप में दो करोड़पति मिले। दोनों ने 1 करोड़ जीते थे।


सीजन 8

अचिन नरुला और सार्थक नरुला, ये दो भाई केबीसी में अपना लक ट्राई करने आए और भाग्य ने इनका पूरा साथ दिया। इन दोनों ने शो से 7 करोड़ की राशि जीती। वहीं मेघा पाटिल 1 करोड़ रुपये जीते थे।

सीजन 9

हाउसवाइफ अनामिका मजूमदार ने इस सीजन में करोड़पति के रूप में सीजन का नाम रौशन किया। उन्होंने 1 करोड़ रूपये जीते थे।


सीजन 10

बिनीता जैन इस सीजन की विजेता रही थीं। उन्होंने 1 करोड़ रूपये जीते थे।


सीजन 11

इस सीजन में अमरावती में मिड डे मील बनाने वाली एक कुक बबीता ताड़े ने 1 करोड़ रूपये जीते। इसके अलावा बिहार के रहने वाले सनोज राज 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीते।

Web Title: kaun banega crorepati list of 12 contestants who won 10 millions in shows

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे