Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, अक्षय कुमार की पोस्टर देख आ जाएगी याद
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 19, 2019 09:56 AM2019-08-19T09:56:43+5:302019-08-19T09:56:43+5:30
कार्तिक आर्यन अब फैंस के सामने भूल भुलैया 2 के जरिए आ रहे हैं। फिल्म का पहले लुक रिलीज कर दिया गया है।
अक्षय कुमार स्टारर 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया एक बार फिर से नए रूप में पर्दे पर आने को तैयार है। भूल भूलैया 2 फैंस से जल्द रुबरु होगी, इसका फैंस बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म के फर्स्ट लुक में कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। कार्तिक अक्षय के वाले लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में कार्तिक येलो धोती और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं।उन्होंने रुद्राक्ष की माला और ब्रेसलेट्स पहन रखे हैं। साथ ही सिर पर भी येलो कपड़ा बांधा हुआ है। इस लुक में वह हूबहू अक्षय कुमार की तरह से लग रहे हैं।
फर्स्ट लुक में कुछ भी नहीं बदला गया है बिल्कुल अक्षय वाले लुक को पेश कर दिया गया है। इसके पोस्टर पर लिखा है, '13 साल बाद...द हॉन्टिंग कॉमेडी रिटर्न्स। एक और भी पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें उनके चारों तरह स्केलेटन्स नजर आ रहे हैं और वे ग्लासेज लगाए पोज दे रहे हैं।
Fantastic!!! Winner ALREADY ! 🔥💥💕⭐👏🏻
— Girish Johar (@girishjohar) August 19, 2019
.... 13 saal baad @TheAaryanKartik in #BhoolBhulaiyaa2@TSeries@BazmeeAnees@MuradKhetani@itsBhushanKumar@ashwinvardepic.twitter.com/34PbQib061
पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म को दूसरा पार्ट 13 साल बाद आ रहा है। फिल्म का पहला पार्ट पर्दे पर सुपर हिट हुआ था। ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है।
Ghostbuster is all set to enter 🚪
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) August 19, 2019
Hare Ram Hare Ram 🎶
Hare Krishna Hare Ram 🎶 🤫 💀❤#Bhoolbhulaiyaa2 ✌🏻 pic.twitter.com/KjhSRuBfr2
भूल भुलैया के फर्स्ट पार्ट में अक्षय कुमार और विद्या बालान लीड रोल में नजर आए थे। भूल भुलैया2 की कास्टिंग अभी चल रही है।कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर या सारा अली खान में से किसी एक्ट्रेस को इस रोल के लिए फाइनल किया जा सकता है। भूल भुलैया 2007 में आई थी, जिसमें अक्षय-विद्या के अलावा शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल भी अहम रोल में थे। ये एक हॉरर-कॉमेडी थी।