फिर से पर्दे पर नजर आएंगे सैफ अली- करीना कपूर की जोड़ी, चार साल बाद मचाएंगे धमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 18, 2019 10:36 AM2019-06-18T10:36:15+5:302019-06-18T10:36:15+5:30

सैफ अली की फिल्म जवानी जानेमन में करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए करीना का एक खास रोल डिसाइड किया गया है। यानि फैंस को अब डबल मजा आने वाला है।

kareena kapoor khan will play in special appearance in saif ali khan film jawaani jaaneman | फिर से पर्दे पर नजर आएंगे सैफ अली- करीना कपूर की जोड़ी, चार साल बाद मचाएंगे धमाल

फिर से पर्दे पर नजर आएंगे सैफ अली- करीना कपूर की जोड़ी, चार साल बाद मचाएंगे धमाल

Highlightsकरीना सैफ काफी समय बाद फिर से साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले करीना कपूर खान और सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म हैप्पी एंडिंग्स में नजर आए थे।

सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस के बीच छाए रहते हैं। इस कपल की कई फिल्में भी फैंस के बीच पसंद की जा चुकी हैं। अब लंबे समय के बाद एक बार फिर से दोनों साथ में काम करने वाले हैं।

खबर के अनुसार सैफ अली की फिल्म जवानी जानेमन में करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए करीना का एक खास रोल डिसाइड किया गया है। यानि फैंस को अब डबल मजा आने वाला है।

करीना सैफ काफी समय बाद फिर से साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले करीना कपूर खान और सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म हैप्पी एंडिंग्स में नजर आए थे। इस फिल्म में करीना कपूर खान कैमियो रोल में नजर आईं थी कहा जा रहा है कि वह इन दिनों इंग्लैंड में जवानी जानेमन की शूटिंग के लिए ही गई हुई हैं। हालांकि फिल्म में उनका बहुत बड़ा रोल नहीं होगा वह इसमें केवल कैमियो रोल करती नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में 90 के दशक की एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू कर रही हैं। वह सैफ की बेटी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में तब्बू भी नजर आएंगी। हाल ही में सैफ और आलिया की भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान की फोटो भी सामने आई थीं।

Web Title: kareena kapoor khan will play in special appearance in saif ali khan film jawaani jaaneman

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे