डांस रिएलिटी शो DID से करीना कपूर की हो सकती है छुट्टी, ये हसीना बन सकती हैं नई जज!

By मेघना वर्मा | Published: July 19, 2019 04:49 PM2019-07-19T16:49:04+5:302019-07-19T16:49:04+5:30

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं इस फिल्म के अलावा वो लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग भी कर रही हैं।

kareena kapoor khan replaced by malaika arora in dance india dance 7 | डांस रिएलिटी शो DID से करीना कपूर की हो सकती है छुट्टी, ये हसीना बन सकती हैं नई जज!

डांस रिएलिटी शो DID से करीना कपूर की हो सकती है छुट्टी, ये हसीना बन सकती हैं नई जज!

करीना कपूर ने हाल ही में छोटे पर्दे पर डेब्यू किया है। जी टीवी के डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में बतौर जज के रूप में एंट्री ली है। लोगों को उनका ये शो काफी पसंद भी आ रहा है मगर फैंस के लिए एक दुख भरी खबर ये है कि हो सकता है करीना जल्द ही शो को छोड़ दें। 

दरअसल बताया जा रहा है कि करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं इस फिल्म के अलावा वो लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग भी कर रही हैं। तो करीना को टाइम की कमी हो रही है। 

हलांकि फिर भी बीते दिनों लंदन से लौट कर करीना कपूर ने अपने शो की शूटिंग की थी। सिर्फ यही नहीं करीना कपूर की रिसेंटली एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। जिसमें वो डीआईडी के सेट पर भी दिखाई दी थीं।

फिल्मी बीट की खबर की मानें तो जल्द ही करीना की जगह शो में मलाइका अरोड़ा को बुलाया जा सकता है। शो की अगली जज मलाइका बनती दिख सकती हैं। मलाइका डांस में माहिर भी हैं और इससे पहले भी शो में बतौर जज भी रह चुकी हैं। 

हलांकि इस मामले को लेकर अभी तक ना तो किसी शो मेकर ने ना ही किसी स्टार ने इस बात की पुष्टि की है। अब देखना होगा आने वाले समय में करीना कपूर शो की जज की कुर्सी पर बनी रहती हैं या उनकी जगह मलाइका अरोड़ा ले लेंगी।

Web Title: kareena kapoor khan replaced by malaika arora in dance india dance 7

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे