करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, तैमूर को मिला छोटा भाई

By विनीत कुमार | Published: February 21, 2021 11:20 AM2021-02-21T11:20:46+5:302021-02-21T11:44:44+5:30

पटौदी खानदान में एक बार किलकारी गूंजी हैं। करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर ने रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan blessed with baby boy | करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, तैमूर को मिला छोटा भाई

करीना कपूर ने दिया दूसरे बेटे को जन्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

Highlightsकरीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म, रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में हुई डिलीवरीकरीना ने 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था, सैफ अली खान से 2021 में हुई थी शादी

करीना कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर और सैफ अली खान की रिश्तेदार रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस बात की पुष्टि की है। 

मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर ने रविवार (21 फरवरी) सुबह 8.30 बजे बेटे को जन्म दिया। उन्हें कल शाम मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को शादी रचाई थी। इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।

करीना और सैफ ने पिछले साल अगस्त में ये घोषणा की थी कि वे फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। इससे पहले जब करीना कपूर के पहले बेटे का जन्म हुआ तो उनके नाम तैमूर को लेकर काफी विवाद हुआ था। 

पिछले ही साल दिसंबर में करीना का एक बयान भी आया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वे कैसे तैमूर नाम पर विवाद के बाद डर गई थीं। उन्होंने कहा था कि बेटे का नाम अर्थ के आधार पर रखा...जिसका मतलब होता है लोहा, ऐसा व्यक्ति जो मजबूत हो। इसका इतिहास से कोई लेना देना नहीं है।

वैसे नाम पर तमाम विवाद के बावजूद तैमूर इंटरनेट सेंसेशन बन गए और पापाराजी अक्सर उनका पीछा करते रहते हैं। 

बताते चलें कि हाल में दूसरे बच्चे के जन्म से पहले सैफ और करीना नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। करीना प्रेगनेंसी के दौरान भी काम में काफी व्यस्त नजर आई थीं। वे हाल में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं। साथ ही कई कमर्शियल्स भी उन्होंने शूट किया।

बेबो के नाम से मशहूर करीना धर्मशाला भी गई थीं, जहां उनके पति सैफ अली खान की फिल्म 'फोन बूथ' की शूटिंग हो रही थी। करीना करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नडर आने वाली हैं।

Web Title: Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan blessed with baby boy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे