Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' का करीना कपूर का फर्स्ट लुक हुआ आउट, दिखा देसी अवतार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 10, 2019 10:57 AM2019-11-10T10:57:18+5:302019-11-10T10:57:18+5:30
फिल्म लाल सिंह चड्ढा का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान नजर आने वाले हैं।
करीना कपूर खान और आमिर खान फिल्म थ्री इडियट्स के बाद के बार फिर से फैंस रूबरू होने वाले हैं। बॉलीवुड की ये जोड़ी जल्द ही लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आएगी। इस फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही अब करीना कपूर के फर्स्ट लुक का भी खुलासा हो गया है।
हाल ही में करीना कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में करीना एक दम देसी लुक में नजर आ रही हैं। करीना सलवार सूट में नजर आई हैं। ये फोटो फिल्म के सेट की है। इन दिनों की शूटिंग चडीगढ़ में चल रही है। जहां से करीना को फर्स्ट का लुक सामने आया है।
फिल्म के सेट से ही करीना का ये देसी अंदाज वाला लुक शेयर किया गया है। इस लुक में करीना एक दम घरेलू लुक में दिखाई दे रही हैं। इस लुक में करीना ने पिंक और व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है।करीना कपूर खान इस फिल्म में आमिर के लव इंटरेस्ट का किरदार निभा रही हैं।
दिसंबर में होगी फिल्म रिलीज
फिल्म लाल सिंह चड्ढा का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ की बता दिया गया है कि फिल्म कब रिलीज हो रही है। फिल्म इसी साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है।
मोशन पोस्टर के रिलीज होते ही ‘क्या पता हम में है कहानी या है कहानी में हम’ लाइन सुनाई दे रही हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट सामने आती है। डायरेक्टर अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी वर्जन है।