करण जौहर ने बच्चों की परवरिश पर लिखी किताब, नाम दिया- द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव

By भाषा | Published: September 1, 2020 06:54 PM2020-09-01T18:54:03+5:302020-09-01T18:54:03+5:30

करण जौहर पिछले कुछ समय से लगातार ट्रोल हो रहे हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने में करण जौहर का सबसे बड़ा हाथ माना जा रहा है।

Karan Johar announces childrens book inspired by his twins | करण जौहर ने बच्चों की परवरिश पर लिखी किताब, नाम दिया- द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव

करण ने ट्वीट कर दी किताब की जानकारी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsकरण जौहर 2017 में सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों यश और रुही के पिता बने थे। करण ने ट्विटर पर घोषणा की कि इस चित्रात्मक किताब का प्रकाशन जगरनॉट बुक्स करेगा।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को अपनी नई किताब ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ की घोषणा की। करण जौहर ने कहा कि उन्होंने यह किताब अपने जुड़वा बच्चों के साथ के अनुभव से प्रेरित होकर लिखी है। जौहर 2017 में सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों यश और रुही के पिता बने थे। 

अपनी किताब में उन्होंने बच्चों की परवरिश के दौरान पहले से थोपे गए लड़के और लड़की में भेद के कारण सामने आने वाली चुनौतियों की बात की है। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि इस चित्रात्मक किताब का प्रकाशन जगरनॉट बुक्स करेगा। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से करण जौहर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। 

करण ने ट्वीट कर दी किताब की जानकारी

करण जौहर ने ट्वीट किया,“मैं आप सभी के साथ कुछ विशेष साझा करना चाहता हूं... मेरी किताब ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ जल्द ही आ रही है। चिकी सरकार से मिलाने के लिए ट्विंक्ल खन्ना का धन्यवाद। किताब जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित की जाएगी।” जौहर ने अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी एक वीडियो भी साझा की जिसमें वे किताब की कुछ झलकियां दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। यह किताब दो बच्चों लव और कुश की कहानी के बारे में है।

जब करण को उनकी बेटी ने कहा था बुड्ढा 

कुछ महीने पहले ही करण जौहर ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें उनका लुक सबको हैरान कर रहा था। अधिकतर बाल सफेद नजर आ रहे थे। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ''ब्लैक, व्हाइट और ग्रे।'' करण की बेटी रूही ने उन्हें एक वीडियो में बुड्ढा कहा था। करण इस बात से चौंक गए थे। 

Web Title: Karan Johar announces childrens book inspired by his twins

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे