कपिल शर्मा का नया शो मार्च में; क्या सुनील ग्रोवर भी होंगे साथ?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 10, 2018 04:04 PM2018-02-10T16:04:18+5:302018-02-10T16:21:22+5:30

कपिल शर्मा द कपिल शर्मा शो के बंद होने और अपनी फिल्म फिरंगी के फ्लॉप होने के बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं।

kapil sharma, sunil grover new show on sony tv | कपिल शर्मा का नया शो मार्च में; क्या सुनील ग्रोवर भी होंगे साथ?

कपिल शर्मा का नया शो मार्च में; क्या सुनील ग्रोवर भी होंगे साथ?

मुंबई, फरवरी 10: विवादों में घिरे टीवी के चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा छोटे परदे पर फिर दिखाई देंगे एक नए अंदाज़ में। सोनी टीवी ने कपिल के नए शो का विडियो शेयर किया है जिसमे कपिल खुद अपना ही मज़ाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। इस नए शो के बारे में ज़्यादा तो नहीं बताया गया है सिर्फ इतना की ये जल्द ही आने वाला है।

अपने शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक के बाद एक विवादों में घिरते गए और उनका शो भी बंद हो गयाl कपिल पहले तो BMC के साथ उलझे जब उन्होंने आरोप लगाया की उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। परिणामस्वरुप उन्हें BMC से एक नोटिस भी मिला। अभी ये विवाद थमा भी नहीं था की कपिल अपने शो के सह-कलाकार सुनील ग्रोवर पर जूता फेंकने के पचड़े में ऐसे पड़े की उभर ही नयी पाए l एक के बाद एक शो से कलाकार उन्हें छोड़कर जाने लगे।

देखिये फोटो: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ला रहे हैं नया शो, इसकी थीम जान खुश हो जाएंगे दर्शक

इस पूरी घटना का कपिल पर बड़ा बुरा असर पड़ा और उन्होंने कई बार बड़े कलाकारों के साथ अपने शूट कैंसिल करी। ऐसा भी कहा गया की कपिल नशे की लत के शिकार हो गए हैं। कपिल ने खुद बताया की ये सारे विवाद से वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। बीच में कपिल ने अपनी मंगेतर के साथ फोटो भी शेयर करी जिससे ये कयास लगाया गया की दोनों शादी कर रहे हैं। लेकिन फ़िलहाल ऐसी कोई खबर नहीं है।

कपिल को अपनी दूसरी फिल्म फिरंगी से भी बहुत उम्मीद थी और उन्हें लगा था की छोटे परदे का प्यार बड़े परदे में भी दिखेगा। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

क्या इसमें कपिल के शो के पुराने साथी सुनील ग्रोवर, अली असगर और शुमोना चक्रवर्ती भी होंगे? फिलहाल इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। हाँ सोनी टीवी ने इतना ज़रूर कहा है की इस बार कपिल शर्मा हंसाने के अलावा और भी कुछ करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नए शो का फॉर्मेट भी अलग होगा और इस बार हिंदी फिल्मों के कलाकारों पर ये निर्भर नहीं होगा।

देखिये कपिल शर्मा की वापसी की घोषणा करने वाला विडियो 

English summary :
Stand up comedian Kapil Sharma will be returning to television with a new show starting from March. Sony TV shared promo of the new show. Kapil was hosting The Kapil Sharma Show which ran into trouble after his tiff with fellow actor Sunil Grover and soon the channel took the show off air. Will Sunil and other actors join Kapil Sharma in the new show?


Web Title: kapil sharma, sunil grover new show on sony tv

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे