क्या लंदन में प्रिंस चार्ल्स से मिली थीं कनिका कपूर, जानें क्या है वायरल फोटो की सच्चाई... दोनों हैं इस वक्त कोरोना पॉजिटिव
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 26, 2020 12:14 PM2020-03-26T12:14:56+5:302020-03-26T12:14:56+5:30
क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है। बताया गया है कि कोरोना के लक्ष्ण दिखने के बाद उनका टेस्ट करवाया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव निकले हैं।
कोरोना वायरस जिस तरह से पूरे विश्व में फैल रहा है, उससे कई बड़े बड़े लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाए गए हैं। चार्ल्स के पॉजिटिव आने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। इसी बीच चार्ल्स की कोरोना पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर के साथ की फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं।
क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है। बताया गया है कि कोरोना के लक्ष्ण दिखने के बाद उनका टेस्ट करवाया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव निकले हैं। अब प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने पर लोग सोशल मीडिया पर कनिका कपूर से जोड़ रहे हैं।
Maybe Kanika got virus from Prince Charles. https://t.co/qZLGpFKnup
— सेल्फ क्वाॅरंटीन्ड घरकोंबडा चैतन्य कुळकर्णी (@chai2kul) March 25, 2020
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही हैं। ऐसे में फोटो में प्रिंस चार्ल्स बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब लोगों का कहना है कि हो ना हो प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जिम्मेदार कनिका कपूर ही हैं। दरअसल कनिका हाल ही में लंदन से लौटी थीं जिसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
Bichaara Prince charles kabhi king nahi ban paayega, thanks to Kanika#PrinceCharles#KanikaKapoorpic.twitter.com/KXv1lfur5w
— ऋषि™ 🇮🇳 (@rish_I_) March 25, 2020
आपको बता दें कि कनिका और प्रिंस की जो फोटो वायरल हो रही है वह काफी पुरानी है। कनिका और प्रिंस दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए लोगों के बीच सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों को शेयर कर खूब मजे ले रहे हैं। फोटो में कनिका कपूर प्रिंस चार्ल्स से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। कनिका ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी है।
खबरों की मानें तो ये फोटो 2015 की किसी रॉयल ईवेंट की है। इसके अलावा भी दोनों की साथ की कई फोटो वायरल हो रही हैं। इन फोटो को कोरोना से जुड़ कर लोग कनिका का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं, कनिका 3 बार के टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।