बदला जाएगा 'मेंटल है क्या' का टाइटल, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 21, 2019 03:47 PM2019-06-21T15:47:22+5:302019-06-21T15:57:29+5:30

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर मेंटल है क्या अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है।

kangna ranut film mental hai kya to be renamed | बदला जाएगा 'मेंटल है क्या' का टाइटल, जानिए क्या है कारण?

बदला जाएगा 'मेंटल है क्या' का टाइटल, जानिए क्या है कारण?

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर मेंटल है क्या अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म अपने टाइट के कारण विवादों में हैं। फिल्म के पोस्टर्स ने फैंस को जमकर अपनी तरफ खींचने का काम किया था। 

खबरों की मानें तो 26 जुलाई को रिलीज होने वाली मेंटल है क्या मुश्लिकों में फंस सकती है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज को पहले ही 2 बार टाला जा चुका है। खबर के अनुसार  फिल्म के टाइटल और विषय पर इंडियन साइकैट्रिस्ट सोसाइटी ने अपनी आपत्ति दर्ज की है।

इस आपत्ति पर अब सेंसर बोर्ड ने भी विचार किया है। सेंसर बोर्ड इन आपत्ति पर काफी गंभीर भी है। सेंसर बोर्ड ने हाल ही में कहा है कि ट्रेलर रिलीज से पहले ही फिल्म के टाइट को बदल दिया जाए।

अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म का टाइटल बदलकर सेंटिमेंटल है क्या, किया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अब देखना होगा कि फिल्म का टाइटल बदलता है कि नहीं।
 

Web Title: kangna ranut film mental hai kya to be renamed

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे