कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, किए थे विवादित ट्वीट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 16, 2020 01:01 PM2020-04-16T13:01:24+5:302020-04-16T13:01:24+5:30
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। बताया जा रहा है कि रंगोली चंदेल ने कुछ विवादित ट्वीट किये थे
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रंगोली हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। रंगोली कई बार कंगना का पक्ष लेते हुए बड़े बड़े सेलेब्स को भी आड़े हाथों लेती रहती हैं। अब विवादित टिप्पणी करने के बाद रंगोली की ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है।
रंगोली ने हाल ही में कुछ विवादित ट्वीट किए थे।रंगोली आए दिन अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर जाती हैं। इस बार तो उन्होंने सारी हद पार करते हुए गोली मारने तक की बात कह दी है।
फिलहाल रंगोली का अगर ट्विटर सर्च करेंगे तो ब्लैंक पेज नजर आ रहा है। इससे साफ हो रहा है ट्विटर ने उनका पेज सस्पेंड कर दिया हैय़ रंगोली के खिलाफ ये एक्शन विवादित टिप्पणी के बाद ही लिया गया है।
क्या कहा था रंगोली ने
रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा था, ''एक जमाती कोरोना वायरस से मर गया। जब डॉक्टर्स और पुलिसवाले इन्हें चेक करने गए तो ये उन पर हमला करते हैं और मार देते हैं। सेक्युलर मीडिया और फेक मुल्लाओं को एक लाइम में खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए। हमें इतिहास की परवाह नहीं करनी चाहिए कि कोई हमें नाजी कहेगा। जिंदगी फेक इमेज से ज्यादा कीमती है।