मलबा लांघकर ऑफिस के अंदर पहुंचीं कंगना रनौत, बर्बादी का मंजर देख हुईं इमोशनल, लिखा- हर हर महादेव
By अमित कुमार | Published: September 10, 2020 06:20 PM2020-09-10T18:20:34+5:302020-09-10T18:20:34+5:30
बुधवार को BMC ने कंगना के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया था और उनके दफ्तर के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया था। ऑफिस की हालत देखने के लिए एक्ट्रेस आज वहां पहुंची थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत गुरुवार को पाली हिल स्थित अपने दफ्तर का मुआयना करने पहुंचीं। बीएमसी द्वारा की गई तोड़फोड़ और नुकसान को देखने के लिए कंगना अपनी बहन और उनकी मैनेजर के साथ वहां गई। दफ्तर की हालत इतनी खराब थी कि कंगना को मलबा लांघकर ऑफिस के अंदर जाना पड़ा। 48 करोड़ के बने इस शानदार दफ्तर के कुछ हिस्सों को बीएमसी ने बुधवार को गिरा दिया था।
कंगना अपने दफ्तर पर तकरीबन 10 मिनट तक रुकीं। इस दौरान उन्होंने वहां पर हर एक चीज को अच्छे से चेक किया। कंगना पानी और बिजली से लेकर अन्य छोटी -बड़ी चीजों की डिटेलिंग की। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत आगे की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इसलिए वह हर एक चीज का मुआयना खुद कर रही हैं। कंगना के चेहरे पर इस दौरान मायूसी साफ नजर आ रही थी।
कंगना रनौत ने ऑफिस में तोड़फोड़ देखने के बाद किया ट्वीट
ऑफिस में तोड़फोड़ देखने के बाद कंगना रनौत का पहला ट्वीट सामने आया है। कंगना अपने ट्वीट में लिखती हैं- हर हर महादेव। मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत के उपनगर खार स्थित आवास और बांद्रा में उनके दफ्तर/बंगले के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त किये हैं। केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी और महानगर की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिस पर उठे विवाद के बाद उन्हें केंद्र की ओर सुरक्षा प्रदान की गयी है।
Maharashtra: Actor Kangana Ranaut arrives at her office in Mumbai, where demolition work was carried out by BMC, yesterday. pic.twitter.com/cvOMuI8wXa
— ANI (@ANI) September 10, 2020
हिमाचल प्रदेश से बुधवार को मुंबई लौटी कंगना
कंगना बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अपने घर से मुंबई लौटी थीं। उनके लौटने से कुछ समय पहले ही शिवसेना के नियंत्रण वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका बीएमसी) ने उनके बांद्रा स्थित बंगले/दफ्तर में ‘अवैध निर्माण कार्यों’ को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री को राहत देते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।