BJP नेता का फूटा गुस्सा, कहा- देश का कोई हिस्सा किसी पार्टी की बपौती नहीं, संजय राउत अपने को समझते क्या हैं, जिसको जो चाहे कह देंगे
By अमित कुमार | Published: September 9, 2020 08:24 PM2020-09-09T20:24:16+5:302020-09-09T20:24:16+5:30
कंगना रनौत और महराष्ट्र सरकार के बीच बहस जारी है। दोनों ही लगातार एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ जो कुछ भी मुंबई में हो रहा है, उससे कई लोग खफा है। सोशल मीडिया पर महराष्ट्र सरकार की जमकर आलोचना की जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत को लेकर अब बीजेपी नेता अनिल जैन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनिल जैन ने कहा कि संजय राउत ने देश का तमाशा बनाकर रख दिया है। उन्हें क्या लगता है वो ऐसे ही मनमानी करते रहेंगे।
अनिल जैन ने एनआई को दिए अपने बयान में कहा कि देश का कोई हिस्सा किसी पार्टी की बपौती नहीं हो सकता। इन्होंने देश का तमाशा बना दिया। संजय राउत अपने को समझते क्या हैं, जिसको जो चाहे कह देंगे, जो चाहे कर देंगे।संजय राउत के कहने से अब शिवसेना वहां किसी को आने-जाने नहीं देगी। उनके घर तोड़ देंगे, उनके ऑफिस तोड़ देंगे।
देश का कोई हिस्सा किसी पार्टी की बपौती नहीं हो सकता। इन्होंने देश का तमाशा बना दिया। संजय राउत अपने को समझते क्या हैं, जिसको जो चाहे कह देंगे, जो चाहे कर देंगे।संजय राउत के कहने से अब शिवसेना वहां किसी को आने-जाने नहीं देगी। उनके घर तोड़ देंगे, उनके ऑफिस तोड़ देंगे :अनिल जैन, BJP pic.twitter.com/Soa3Rk3Nwa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020
बयानबाजी के पचड़े में ना पड़े कंगना रनौत
महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत का बयान भी सामने आया है। नितिन राउत ने कंगना से इन पचड़ों से दूर रहकर फिल्मों पर ध्यान देने के लिए कहा है। नितिन राउत ने कहा कि कंगना रनौत एक अभिनेत्री है, उनकी बयानबाजी को महत्व देना मुनासिब नहीं। उनको हिदायत देना चाहूंगा कि अपना काम अच्छे से करें, इस पचड़े में न पड़ें। महाराष्ट्र और मुंबई ने ही उन्हें शोहरत दी। जिस माटी ने उन्हें सम्मान दिया, उस माटी का ईमान रखना चाहिए।
कंगना रनौत एक अभिनेत्री है, उनकी बयानबाजी को महत्व देना मुनासिब नहीं। उनको हिदायत देना चाहूंगा कि अपना काम अच्छे से करें, इस पचड़े में न पड़ें। महाराष्ट्र और मुंबई ने ही उन्हें शोहरत दी। जिस माटी ने उन्हें सम्मान दिया, उस माटी का इमान रखना चाहिए : नितिन राउत, महाराष्ट्र के मंत्री pic.twitter.com/DA1rjJif1z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने दिया कंगना का साथ
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी अस मामले पर अपनी राय दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के साथ हो रहे व्यवहार को गलत करार देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा कि जो आचरण महाराष्ट्र सरकार का है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने (महाराष्ट्र सरकार) प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई की है जो सचमुच में दुर्भाग्यपूर्ण है।
जो आचरण महाराष्ट्र सरकार का है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने (महाराष्ट्र सरकार) प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई की है जो सचमुच में दुर्भाग्यपूर्ण है : हि.प्र. CM pic.twitter.com/nshe2erMRD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020