बड़ी खबर: कंगना रनौत ने लगाई सुप्रीम कोर्ट से मदद की गुहार, शिवसेना नेताओं से बताया जान का खतरा

By अमित कुमार | Published: March 2, 2021 03:41 PM2021-03-02T15:41:04+5:302021-03-02T15:41:04+5:30

Kangana Ranaut Threat To Life From Shiv Sena Leaders: कंगना रनौत ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ और जावेद अख्तर को लेकर कुछ ऐसे ट्वीट किए थे, जिसके बाद वह मुसीबत में आ गईं हैं।

Kangana Ranaut Threat To Life From Shiv Sena Leaders Moves SC Seeking Transfer Of Three Criminal Cases Against Her From Mumbai To Court In HP | बड़ी खबर: कंगना रनौत ने लगाई सुप्रीम कोर्ट से मदद की गुहार, शिवसेना नेताओं से बताया जान का खतरा

कंगना रनौत। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsकंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट से उनके खिलाफ चलने वाले केस को हिमाचल ट्रांसफर करने की मांग की है।कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा कि मुंबई में उन्हें शिवसेना के नेताओं से जान का खतरा है। कंगना के किसान बिल को ले​कर किए गए उनके आपत्तिजनक ट्वीट पर काफी विवाद हुआ था।

Kangana Ranaut Threat To Life From Shiv Sena Leaders: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना की तरह उनकी बहन रंगोली चंदेल भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मुंबई में कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ तीन आपराधिक मामलों की जांच चल रही है। 

कंगना रनौत ने इन केस की जांच को मुंबई से शिफ्ट कर हिमाचल ट्रांसफर करने को कहा है। कंगना रनौत ने इसके पीछे की वजह शिवसेना के साथ उनके अनबन को बताया है। कंगना ने कहा कि मुंबई में उनकी जान को शिवसेना से खतरा है। अगर मुकदमों के ट्रायल मुंबई में हुए गए तो शिवसेना के नेता निजी भड़ास निकालने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं। 

बता दें कि कंगना और रंगोली पर सोशल मीडिया में कठोर और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के खिलाफ मुंबई में तीन मामले चल रहे हैं। हालांकि, कंगना रनौत ने राजद्रोह के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था। कंगना ने बंबई हाई कोर्ट में कहा था कि उनके किसी भी ट्वीट से कभी कोई हिंसा नहीं भड़की और न ही उनकी वजह से कोई आपराधिक कृत्य हुआ है।

कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिटाले की पीठ से कहा था कि अभिनेत्री ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उपनगर बांद्रा में मजिस्ट्रेट की अदालत ने राजद्रोह समेत अन्य आरोपों में रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति देकर गलती की। सिद्दीकी ने उच्च न्यायालय से निचली अदालत के आदेश और प्राथमिकी दोनों को रद्द किए जाने का अनुरोध किया।

Web Title: Kangana Ranaut Threat To Life From Shiv Sena Leaders Moves SC Seeking Transfer Of Three Criminal Cases Against Her From Mumbai To Court In HP

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे