कंगना रनौत के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन रंगोली ने ट्वीट करके दी खुशखबरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 22, 2020 02:35 PM2020-02-22T14:35:16+5:302020-02-22T14:35:16+5:30

दरअसल रंगोली चंदेल एक बेटी को गोल लेने जा रही हैं। जिसका एलान उन्होंने ट्विटर पर किया है।

kangana ranaut sister rangoli chandel adopt baby girl | कंगना रनौत के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन रंगोली ने ट्वीट करके दी खुशखबरी

कंगना रनौत के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन रंगोली ने ट्वीट करके दी खुशखबरी

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली हमेशा सुर्खियों में रहती हैंरंगोली आए दिन विवादित बयान देती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वहीं रंगोली आए दिन विवादित बयान देती रहती हैं। एक बार फिर से रंगोली सुर्खियों में आ गई हैं। खबर के अनुसार रंगोली एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद रंगोली ने ट्वीट करके अपने चाहने वालों को दी है।

रंगोली इस बार प्रेग्नेंट नहीं हैं। बल्कि वह बच्चा गोद लेने जा रही हैं। दरअसल रंगोली चंदेल एक बेटी को गोल लेने जा रही हैं। जिसका एलान उन्होंने ट्विटर पर किया है। रंगोली का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर को लेकर रंगोल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।


हाल ही में शिल्पा शेट्टी की बेटी होने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। हालांकि शिल्पा के बेटी सरोगेसी के जरिए हुई है। वहीं कंगना की बहन रंगोली की बात करें तो वह बेटी गोद लेने का प्लान कर रही हैं। जो वाकई खुद में एक बड़ा कदम कहा जा सकता है।

रंगोली ने सोशल मीडिया प लिखा, 'मेरा एक बच्चा है। फिर भी मैं और मेरे पति एक बच्ची को गोद लेना चाहते हैं। मैं कपल्स को बच्चा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगी, बजाय सरोगेसी के। इसके जरिए उन बच्चों को घर दिलाएं जो पहले से ही इस दुनिया में हैं और उनका ख्वाब भी पूरा हो जो पैरेंट बनना चाहते हैं।


इतना ही नहीं रंगोली ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी बहन ने हमें प्रेरित किया है। अजय और मैंने सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली हैं। कुछ ही महीनों में हमारे घर नन्ही परी आने वाली है, जिसका नाम कंगना ने 'गंगा' रखना तय किया है। खुशकिस्मत हूं कि मैं एक बेटी को घर दिलाने के काबिल हूं।

आपको बता दें कि रंगोली के एक पहले बेटा है। जिसका नाम पृथ्वी है। कंगना और पृथ्वी के साथ की फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। ये फोटोज फैंस को काफी पसंद आती हैं।

Web Title: kangana ranaut sister rangoli chandel adopt baby girl

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे