Video: सैफ अली खान को कंगना रनौत का करारा जवाब, कहा-भारत नहीं था तो महाभारत क्या था?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 22, 2020 09:24 AM2020-01-22T09:24:25+5:302020-01-22T09:25:28+5:30
सैफ़ अली ख़ान ने कहा था कि मेरा मानना है कि इंडिया की अवधारणा अंग्रेजों ने दी और शायद इससे पहले नहीं थी। अब इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रनौत अपने अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में सैफ अली खान ने भारत को लेकर एक बयान दिया था। जिस पर अब कंगना रनौत ने अपनी पक्ष रखा है। इससे पहले कंगना दीपिका के जेएनयू जाने पर उनकी क्लास लगा चुकी हैं।
ऐसे में जी न्यूज के एक इंटरव्यू में कंगना से सैफ अली खान के इंडिया कॉन्सेप्ट पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि अगर भारतवर्ष नहीं था तो महाभारत क्या था। 5 हजार साल पहले वेदव्यास ने क्या लिखा था? कुछ लोगों ने अपने ऐसे नैरटिव बनाए हुए हैं, जो उन्हें सूट करते हैं। लेकिन श्रीकृष्ण जी महाभारत में थे, तो भारत था और तभी तो वो महान था। भारतवर्ष के सभी राजाओं ने मिलकर वह युद्ध लड़ा था। यूरोप जैसे ही कुछ छोटे-छोटे राज्य थे, लेकिन उनकी अपनी पहचान थी। इस 'कलेक्टिव आइडेंटिटी' का नाम था भारत। तभी तो कृष्ण पांडवों और कौरवों के साथ मिलकर गए थे। वह यह जानने गए थे, कौन हिस्सा ले रहा है और कौन हिस्सा नहीं ले रहा है।
कंगना ने आगे कहा 'लोगों ने छोटे-छोटे नैरेटिव बनाए हुए हैं।... हालांकि, चाहे कुछ भी हो जाए, मैं कभी भी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी नहीं होउंगी। हालांकि, यह उनका डमोक्रेटिक राइट्स है, वो जिसको एम्पॉवर करना चाहें, कर सकते हैं। उस पर हमारा टिप्पणी करना कोई अच्छी बात नहीं है।
सैफ ने क्या कहा था
तान्हाजी फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले सैफ अली खान ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि तानाजी में जो दिखाया गया है, वह इतिहास का हिस्सा नहीं है। सैफ ने एतिहासिक तथ्यों से छेड़छड़ को गलत बताते हुए कहा है कि इस फिल्म में मेरा रोल दिलचस्प था और कुछ वजहों से मैं स्टैंड नहीं ले पाया। लेकिन हो सकता है कि अगली बार मैं ले सकूं। सैफ ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि अग्रेजों के आने से पहले भारत का कोई अस्तित्व नहीं था।