मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर छाईं PHOTO
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 14, 2020 09:46 AM2020-09-14T09:46:28+5:302020-09-14T09:46:28+5:30
महाराष्ट्र सरकार को किये अपने चैलेंज के अनुसार कंगना 9 सितंबर को मुंबई आ गईं थी। इस दौरान उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद थी
Kangana Ranaut Returns Manali: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे में कंगना आज सुबह मुंबई से अपने होमटाउन मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। करीब 4 दिनों तक मुंबई में रहने के बाद आज एक्ट्रेस कड़ी सुरक्षा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं। जहां वो अपने घर के लिए रवाना होंगी।
कंगना ने महाराष्ट्र सरकार चैलेंज किया था कि वह 9 सिंतबर को मुंबई पहुंचेंगी और ऐसा ही हुआ भी था। इस दौरान उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद थी। कंगना मुंबई पहुंचने के बाद बीएमसी के द्वारा तोड़ गए अपने ऑफिस को देखने भी पहुंची थीं।
शिवसेना के साथ हुई अपनी अनबन को लेकर कंगना ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) से भी मुलाकात की थी। एक्ट्रेस ने अपनी समस्याओं को उनके सामने व्यक्त किया। हाल ही में कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के साथ हुए अपने विवाद के बाद मुंबई की तुलना पीओके (POK) से कर दी थी जिसे लेकर यहां काफी बवाल मचा और कंगना का बहिष्कार भी किया गया।
Maharashtra: Actor Kangana Ranaut leaves from her residence for Mumbai Airport. pic.twitter.com/lnzPneAshP
— ANI (@ANI) September 14, 2020
संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था जिसके बाद से विवाद ज्यादा बढ़ा था। इसके बाद जिस दिन कंगना को मुंबई पहुंचना था बीएमसी ने जा कर एक्ट्रेस ने ऑफिस को बुरी तरह से तोड़ा था।
कंगना ने इस बात को लेकर वीडियो जारी करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को खुले तौर पर चेतावनी दे दी थी और कहा था कि उनके घमंड भी जल्द टूटेगा। कंगना को इन दिनों y सुरक्षा मिली हुई है।