बर्थडे पर कंगना रनौत ने किया भगत सिंह को याद, गाई कैफी आजमी की शानदार पंक्तियां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2020 01:45 PM2020-03-23T13:45:56+5:302020-03-23T13:45:56+5:30

अपने अभिनय के दम पर लोहा मजवाने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। नेशनल अवार्ड विजेता कंगना 23 मार्च 1987 में जन्‍म एक राजपूत परिवार में हिमाचल प्रदेश में हुआ है।

Kangana Ranaut remembered Bhagat Singh on his birthday | बर्थडे पर कंगना रनौत ने किया भगत सिंह को याद, गाई कैफी आजमी की शानदार पंक्तियां

फाइल फोटो

Highlightsकंगना को चाहने वाले उनको जमकर मैसेज कर रहे हैं। फैंस अलग अलग तरीके से उनको बधाई दे रहे हैं। कंगना ने अपने जन्मदिन पर सभी चाहने के द्वारा दी गई बधाइयों का शुक्रियाअदा किया है।

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। ऐसे में कंगना को चाहने वाले उनको जमकर मैसेज कर रहे हैं। फैंस अलग अलग तरीके से उनको बधाई दे रहे हैं। इसी लिस्ट में कंगना की बहन रंगोली भी शामिल हैं। ऐसे में कंगना ने अपने जन्मदिन पर सभी चाहने के द्वारा दी गई बधाइयों का शुक्रियाअदा किया है।

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहने इंडियन लुक में काफी प्यारी लग रही हैं। कंगना ने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का शुक्रियाअदा किया है। साथ ही  भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की याद में कविता गाई है।


वीडियो में कंगना ने कहा है कि आज के दिन पर मुझे सभी दोस्तों, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से, रिश्तेदारों से फैमरी से हर जगह से बहुत ज्यादा शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है। मैं आप सबकी आभारी हूं और आज एक और महत्वपूर्ण दिन है।आज हमारे स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू शहीद हुए थे।


कंगना कहती हैं कि ऐसे में उनके लिए कुछ कैफी आजमी जी की पंक्तियां कहूंगी। सांस थमती गई , नब्ज जमती गई....। दोस्तों क्या समा रहा होगा जब हमारे शहीद रंग दे बसंती चोला गाते गाते मां भारती के लिए फांसी पर लटक गए थे।

अपने अभिनय के दम पर लोहा मजवाने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत का आज जन्मदिन  है। नेशनल अवार्ड विजेता कंगना 23 मार्च 1987 में जन्‍म एक राजपूत परिवार में हिमाचल प्रदेश में हुआ है। बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस कही जाने वालीं कंगना ने बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। 

Web Title: Kangana Ranaut remembered Bhagat Singh on his birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे