मुंबई को POK जैसा बता बुरी फंसी कंगना रनौत, सोनू सूद बोले- सलाम करोगे तभी सलामी मिलेगी और यह शहर...

By अमित कुमार | Published: September 4, 2020 06:42 PM2020-09-04T18:42:49+5:302020-09-04T18:42:49+5:30

शिवसेना नेता संजय राउत ने हाल ही में पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में कंगना को लेकर कई बातों का जिक्र किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना pok से कर दी थी।

Kangana Ranaut compares Mumbai to Pakistan Occupied Kashmir Sonu Sood writes If you salute, you will get salute | मुंबई को POK जैसा बता बुरी फंसी कंगना रनौत, सोनू सूद बोले- सलाम करोगे तभी सलामी मिलेगी और यह शहर...

वायरल हो रहा कंगना का बयान। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsशिवसेना सांसद संजय राउत पर कंगना रनौत ने धमकी देने का आरोप लगाया था। सोनू सूद इन दिनों जमकर लोगों की मदद कर रहे हैं। संजय राउत ने कंगना से कहा था कि अगर आप मुंबई पुलिस से डरती हैं, तो हम आपसे मुंबई लौटकर नहीं आने का अनुरोध करते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस के इस बयान पर कई लोगों ने एतराज जताया था। वहीं अब मजदूरों के मसीहा सोनू सूद ने भी इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है। सोनू सूद इन दिनों जमकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अपने कामों की वजह से वह जरूरतमंदों के बीच भगवान का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। 

मुंबई को लेकरकंगना रनौत के दिये गए बयान पर सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुंबई...यह शहर तकदीरें बदलता है। सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी।" सोनू सूद से पहले उर्मिला मातोंडकर, रितेश देशमुख, स्वरा भास्कर, सोफी चौधरी, अनुभव सिन्हा, रेणुका शहाणे और कई कलाकारों ने कंगना के ट्वीट का जवाब देने का काम किया है। इन सभी ने कंगना को खूब खरी-खोटी सुनाई है। 

कंगना ने कही थी धमकी मिलने की बात

दरअसल, शिवसेना सांसद संजय राउत पर कंगना रनौत ने धमकी देने का आरोप लगाया था। ट्वीट के जरिए कंगना ने बताया कि संजय राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी है। कंगना ने लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी गैंग के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह लग रही है?'

वायरल हो रहा कंगना का बयान

कंगना ने अपने ट्वीट के साथ एक आर्टिकल शेयर की थी। जिसमें संजय राउत ने कंगना के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने इस आर्टिकल में कंगना से कहा था कि अगर आप मुंबई पुलिस से डरती हैं, तो हम आपसे मुंबई लौटकर नहीं आने का अनुरोध करते हैं। संजय राउत के इस बयान के बाद कंगना ने उन्हें लेकर ये ट्वीट किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Web Title: Kangana Ranaut compares Mumbai to Pakistan Occupied Kashmir Sonu Sood writes If you salute, you will get salute

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे