अगर काजोल अजय देवगन से नहीं मिली होती तो क्या वह शाहरुख खान से शादी करतीं? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

By अमित कुमार | Published: April 21, 2020 05:25 PM2020-04-21T17:25:59+5:302020-04-21T17:25:59+5:30

काजोल के साथ शाहरुख खान की फिल्मों ने हमेशा से ही अच्छा कलेक्शन किया है। 1995 में रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने तो कई रिक़ॉर्ड तोड़ दिए थे।

Kajol would have married Shah Rukh Khan if Ajay Devgn was not in his life | अगर काजोल अजय देवगन से नहीं मिली होती तो क्या वह शाहरुख खान से शादी करतीं? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsशाहरुख और काजोल को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं। ऑन स्क्रीन इन दोनों की केमिस्ट्री ने कई लोगों को दिल जीतने का काम किया था।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को फैंस ने हमेशा ही पसंद किया है।  दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, माय नेम इज खान और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में काम करने के बाद ये जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में शामिल हो गई थी।

आखिरी बार ये दोनों ही स्टार रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। काजोल लॉकडाउन के कारण इन दिनों घर पर ही अपना सारा समय बिता रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के कुछ सवालों के जवाब भी दिए। इन सवालों में एक सवाल शाहरुख खान से रिलेटेड भी था। काजोल ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया था।

इस सेशन के दौरान एक फैन ने काजोल से पूछा कि अगर काजोल अजय देवगन से नहीं मिली होती तो क्या वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से शादी करतीं? इस सवाल का जवाब काजोल ने अपने ही अंदाज मे दिया। काजोल ने इस सवाल के जवाब में फैन से एक सवाल ही पूछते हुए कहा, 'क्या उस आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए था?' इसके अलावा शाहरुख को लेकर काजोल से एक और फैन ने सवाल किया। 

फैन ने काजोल को शाहरुख को एक शब्द में डिस्क्राइब करने को कहा। इस पर काजोल ने लिखा, 'आइकॉनिक'। बता दें कि शाहरुख और काजोल को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं। ऑन स्क्रीन इन दोनों की केमिस्ट्री ने कई लोगों को दिल जीतने का काम किया था। 

Web Title: Kajol would have married Shah Rukh Khan if Ajay Devgn was not in his life

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे