कबीर बेदी ने 70 की उम्र में की चौथी शादी, घर से निकाला था बेटी ने ,पढ़ें दिलचस्प किस्से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 16, 2018 08:39 AM2018-01-16T08:39:08+5:302018-01-16T08:40:32+5:30

कबीर अपने लव-अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे।

kabir bedi birthday special | कबीर बेदी ने 70 की उम्र में की चौथी शादी, घर से निकाला था बेटी ने ,पढ़ें दिलचस्प किस्से

कबीर बेदी ने 70 की उम्र में की चौथी शादी, घर से निकाला था बेटी ने ,पढ़ें दिलचस्प किस्से

 बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी आज अपना 70वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। कबीर बेदी अपनी पर्सनल लाइफ और रोमांस के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। वे 16 जनवरी, 1946 को जन्‍मे थे। उन्‍होंने अपनी पार्टनर परवीन दुसांज से शादी की थी। उनकी शादी समारोह में शामिल हुए गुलशन ग्रोवर ने कबीर बेदी को 10 और शादियां करने की शुभकामनाएं दी थीं।

लव अफेयर के लिए हैं जाने जाते

कबीर अपने लव-अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्‍होंने चार शादियां की थी। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा से हुई, जिससे उनके तीन बच्‍चे पूजा बेदी और सिद्धार्थ (दिवंगत) हैं। अचानक प्रोतिमा और कबीर बेदी के रिश्‍तों में खटास आने लगी और अभिनेता परवीन बाबी के साथ अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे। हालांकि, परवीन से उन्होंने शादी नहीं की। साल 1997 में सीजोफ्रीनिया नाम की बीमारी से पीड़ित उनके बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली। इस सदमे से उनकी पहली पत्‍नी को गहरा सदमा लगा और उनका भी निधन हो गया। 

कबीर की दूसरी शादी

कबीर की चौथी पत्नी परवीन (45 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी (49) से चार साल छोटी हैं। परवीन ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वे शादी से पहले कबीर के साथ 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रही थीं।जिसके बाद पूजा ने कबीर को घर से भी निकाला था जिसकी जानकारी खुद कबीर ने दी थी। आज ये बाप-बेटी एक दूसरे से बात भी नहीं करते हैं।

कबीर बेदी का करियर

कबीर बेदी ने 'कच्‍चे धागे', 'खून भरी मांग', 'मैं हूं न', 'काईट्स' और 'ब्‍लू' जैसी कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है। उन्‍होंने अपने जीवन में कई पुरस्‍कार और उपलब्धियां हासिल की है। उनके देश के साथ-साथ विदेशों में भी कई प्रशंसक हैं। उन्‍होंने विज्ञापनों के लिए भी कई पुरस्‍कार जीते हैं। 

Web Title: kabir bedi birthday special

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे