'कॉफी विद करण' में भाई अर्जुन कपूर के साथ डेब्यू करेंगी जाह्नवी, खुलेंगे कई अहम राज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 25, 2018 10:51 AM2018-09-25T10:51:45+5:302018-09-25T11:25:41+5:30
Jhanvi kapoor & Arjun Kapoor coffee with karan News, Updates: जाह्नवी इस बार कॉफी विद करण में अपना डेब्यू करने जा रही हैं और ऐसे में इसके लिए बतौर पार्टनर शो में आने के लिए उन्होंने अपने भाई अर्जुन को चुना है।
मुंबई, 25 सितंबर : फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर से फैंस के सामने आने को तैयार है। इस शो का छठवां सीजन जल्द ऑन एयर होने वाला है। ये शो बाकियों से अलग होता है इसलिए फैंस को ये खासा पसंद भी आता है। इस शो के जरिए स्टार्स के जीवन के कई राज खुलते हैं और दिलचस्प बातें सामने आती हैं।
ऐसे में अब हर किसी के सवाल है कि आखिर इस साल शो में कौन कौन से सितारे शिरकत करने वाले हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है इस बार नई जोड़ियों के रूप में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा सोनम कपूर और आनंद आहूजा एंट्री कर सकते हैं। ऐसे में अब खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी करण के इस चैट शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
जाह्नवी इस बार कॉफी विद करण में अपना डेब्यू करने जा रही हैं और ऐसे में इसके लिए बतौर पार्टनर शो में आने के लिए उन्होंने अपने भाई अर्जुन को चुना है।ऐसे में शो में दोनों को एक-दूसरे के सीक्रेट्स उजागर करते हुए देखना मजेदार होने वाला है। हर किसी की निगाहें इस बात पर होने वाली हैं कि ये दोनों किन किन बातों से पर्दो उठाते हैं।
श्रीदेवी की मौत के बाद से ही अर्जुन कपूर दोनों बहनों के करीब आते देखे गए हैं। साथ ही 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च से पहले भी अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर के लिए एक भावुक मैसेज शेयर किया था। खबरों की मानें तो करण जौहर का शो 21 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है।