77 साल की उम्र में जितेन्द्र ने वाइफ शोभा के साथ किया रोमांटिक डांस, फैंन्स को भा जाएगा उनका ये अंदाज

By मेघना वर्मा | Published: April 7, 2019 03:44 PM2019-04-07T15:44:31+5:302019-04-07T15:44:31+5:30

कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर ने सेरोगेसी से एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। वहीं अपने बेटे का नाम उन्होंने अपने पिता के नाम पर ही रखा है। एकता के बेबी नाम भी रवि कपूर है।

jeetendra dance with wife shobha kapoor ekta kapoor shares video | 77 साल की उम्र में जितेन्द्र ने वाइफ शोभा के साथ किया रोमांटिक डांस, फैंन्स को भा जाएगा उनका ये अंदाज

77 साल की उम्र में जितेन्द्र ने वाइफ शोभा के साथ किया रोमांटिक डांस, फैंन्स को भा जाएगा उनका ये अंदाज

बॉलीवुड के हिम्मतवाले और वारिस जितेन्द्र आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अपनी एक्टिंग और डांस से लोगों को दिल जीतने वाले एक्टर जितेन्द्र को पूरा बीटाउन जन्मदिन की बधाई दे रहा है। बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज उनसे मिलने जा चुके हैं। वहीं उनके बर्थडे पर बेटी एकता कपूर ने पापा जितेन्द्र की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। जिसमें जितेन्द्र वाइफ के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जितेन्द्र पत्नी शोभा के साथ रोमांटिक गाने पर कपल डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लाइव गाना जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा चल रहा था। उसी  गाने पर जितेन्द्र वाइफ के साथ बाहों में बाहें डालकर डांस करते हुए दिखाई दिए। वाइफ शोभा भी मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। 

जितेन्द्र ने इस पार्टी में ब्लैक करल का सूट पहना है और वे बेहद हैंडसम लग  रहे हैं। वहीं उनकी वाइफ ने पर्पल कलर का कुर्दा पहन रखा है। एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे...जय माता दी, पैरेंट्स या धरती के भगवान। आप मेरी जिंदगी के भी साल जिए, हैप्पी बर्थडे पापा।'

एकता ने अपने बेबी का नाम रखा है रवि

कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर ने सेरोगेसी से एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। वहीं अपने बेटे का नाम उन्होंने अपने पिता के नाम पर ही रखा है। एकता के बेबी नाम भी रवि कपूर है। एकता अपने पैरेंट्स के काफी क्लोज है। इस पार्टी में एकता ने मोना सिंह, शोभा कपूर को भी इंन्वाइट किया था। 

Web Title: jeetendra dance with wife shobha kapoor ekta kapoor shares video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे